{"_id":"5c016994bdec22415b09627c","slug":"154359648110-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली दल अमृतसर के नेतायों के विरोध से बचने के लिए सुखबीर बादल रास्ता बदलकर धरना स्थल पर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली दल अमृतसर के नेतायों के विरोध से बचने के लिए सुखबीर बादल रास्ता बदलकर धरना स्थल पर पहुंचे
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
अकाली दल अमृतसर के नेताओं का विरोध देख सुखबीर ने बदला रास्ता
मोरिंडा(रोपड़)। अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के मोरिंडा आने पर अकाली दल अमृतसर के नेताओं ने काली झंडियां दिखाकर विरोध की तैयारी की गई थी। ये नेता विश्वकर्मा चौक पर सुखबीर सिंह बादल का विरोध करने के लिए खड़े थे कि सुखबीर रूट बदलकर अन्य रास्ते से धरना स्थल पर पहुंच गये। इस दौरान अकाली दल अमृतसर के नेता मोहन सिंह सर्कल प्रधान, सरबजीत सिंह जस्सी हलका इंचार्ज मोरिंडा, हरचंद सिंह, गुरमुख सिंह शमशपुर जिला प्रधान किसान विंग फहितगढ़ साहिब, हरजीत सिंह चतामलां प्रधान दिहाती सर्कल मोरिंडा, रणजीत सिंह रोणी, गुरविंदर सिंह गढागां, गुरविंदर सिंह डूमछेड़ी तथा हरविंदर सिंह डूमछेड़ी हाजिर थे। इन नेताओं ने सुखबीर बादल के खिलाफ नारेबाजी की। इन नेताओं ने कहा कि अकाली दल की सरकार के समय में भी सुखबीर बादल ने किसानों की अदायगी नहीं की, जबकि अब लोगों को गुमराह कर रहे हैं।