फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मोगा नगर निगम विवाद -मेयर की मौजूदगी में कमिशनर खिलाफ प्रस्ताव पास

मोगा नगर निगम विवाद -मेयर की मौजूदगी में कमिशनर खिलाफ प्रस्ताव पास

Fri, 30 Nov 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
मोगा नगर निगम विवाद -मेयर की मौजूदगी में कमिशनर खिलाफ प्रस्ताव  पास
मेयर की मौजूदगी में कमिश्नर खिलाफ प्रस्ताव पास
विज्ञापन

मोगा नगर निगम विवाद: एक्सईएन ने चलाई कार्यवाही, दूसरे दिन भी हाउस मीटिंग में नहीं पहुंचीं कमिश्नर
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। नगर निगम में पार्षदों और निगम कमिश्नर की बीच विवाद गहरा गया है। निगम कमिश्नर के खिलाफ पार्षदों से बदसलूकी करने एवं हाउस मीटिंग में न आने का कड़ा नोटिस लेते प्रस्ताव पास किया गया।
शहर में विकास कार्यों के लिए पहले 21 नवंबर को जनरल हाउस की मीटिंग रखी थी, जो स्थगित कर 29 नवंबर की मीटिंग रखी गई, लेकिन निगम कमिश्नर अनीता दर्शी न आई तो मेयर समेत पार्षदों ने निगम कमिश्नर के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाकर उनके दफ्तर के आगे धरना देते हुए नारेबाजी की। यह मीटिंग शुक्रवार 30 नवंबर को फिर रखी गई पर कमिश्नर इस मीटिंग में नहीं आए तो पार्षद गुस्से में आ गए। इस हाउस की कार्यवाही एक्सईएन नछत्तर सिंह ने चलाई। इस मौके मेयर अक्षित जैन ने निगम अधिकारियों को सवाल किया कि वह कमिश्नर के बारे में बताए कि वह छुट्टी पर हैं या किसी सरकारी काम से गईं हैं। इस बारे में अधिकारियों ने यही बताया कि उन्होंने टेलीफोन पर किसी सरकारी काम से जाने की बात कही है।
विज्ञापन

इस मौके मेयर अक्षित जैन, सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल और डिप्टी मेयर जरनैल सिंह, काउंसिलर गुरमिंदरजीत सिंह बबलू, काउंसिलर एवं भाजपा जिला प्रधान विनय शर्मा व अन्य पार्षदों ने स्पष्ट कहा कि निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। इस मौके लोगों की ओर से कथित भ्रष्टाचार की शिकायतों के पेश हल्फिया बयान पर कहा कि इसकी विजिलेंस जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके काउंसिलर गुरमिंदरजीत सिंह बबलू ने कांग्रेस विधायक डा. हरजोत कमल सिंह के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने गलत शब्दावली का प्रयोग और गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था। काउंसिलर बबलू ने दावा किया कि विधायक न तो मीटिंग में हाजिर थे और न ही शहर में मौजूद था। उन्होंने कहा कि विधायक के बयान से स्पष्ट होता है कि शहर में विकास कार्यों में रोड़ा कौन बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक इशारे पर ही निगम कमिश्नर हाउस मीटिंग स्थगित करा रहीं हैं और जान बूझ कर हाउस में आने से टाल मटोल कर रहीं हैं। उन्होंने दावा किया सभी काउंसिलर विकास कार्य पास कराने के लिए परेशान हैं।


फोटो कैप्शन - मोगा नगर निगम मीटिंग हाल में हाउस मीटिंग दौरान मेयर अक्षित जैन व अन्य काउंसिलर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed