{"_id":"5c0015febdec22415c7d0c1b","slug":"154350954711-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल की सुरक्षा दीवार न होने से नहर में गिरा ट्रैक्टर, चालक सुरक्षित बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल की सुरक्षा दीवार न होने से नहर में गिरा ट्रैक्टर, चालक सुरक्षित बचा
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुल की सुरक्षा दीवार न होने के कारण हादसा, काफी समय से की जा रही मांग
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। गांव भागसर व रामपुरा के बीच नहर के पुल पर सुरक्षा दीवारें न होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। चालक ने तैरकर अपनी जान बचाई।
ट्रैक्टर चालक राधेश्याम ने बताया कि वह ट्रैक्टर के पीछे पानी का टैंकर लेकर गांव भागू से रामपुरा की ओर जा रहा था कि नहर के पुल पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। पुल की सुरक्षा दीवार न होने के कारण टैक्टर सीधा नहर में जा गिरा। उसने तैरकर अपनी जान बचाई। राधेश्याम के अनुसार अगर पुल की सुरक्षा दीवार होती तो ट्रैक्टर नहर में गिरने से बच जाता। घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एडवोकेट गौरी शंकर माकड़ ने बताया कि इस पुल की सुरक्षा दीवारें टूटी होने के बारे में उन्होंने कई बार नहरी विभाग को लिखित में शिकायत दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि नहरी विभाग की लापरवाही से ट्रैक्टर चालक की जान भी जा सकती थी। माकड़ ने बताया कि इस सड़क से हर रोज हजारों की संख्या में वाहन चालक गुजरते हैं। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र ही इस पुल की सुरक्षा दीवारें बनवाने की मांग की है अन्यथा धुंध के दिनों में कोई भी बड़ी घटना हो सकती है।
नहर में कार गिरने से हुई थी पिता-पुत्रों समेत चार की मौत
पिछले साल तीन नवंबर को उपमंडल के गांव रुहेड़ियांवाली में एक शादी समारोह से लौटते समय धुंध के कारण एक कार इस नहर में गिर गई थी। हादसे में कार में सवार दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। गांव रुहेड़ियांवाली निवासी सोहन लाल के बेटे हरिओम के विवाह में शामिल होने के बाद हरियाणा के हिसार निवासी दीपक कुमार उसके दो बेटे और मान्य व राजस्थान के गांव मिर्जेवाला निवासी सोहन लाल का भांजा कैलाश सुबह वापस जाने के लिए कार से निकले थे। घनी धुंध और पुल की सुरक्षा दीवार न होने के कारण बुर्जमुहार के पास इनकी कार नहर में जा गिरी। कार चालक कृष्ण कुमार तो तैर कर बाहर निकल गया लेकिन कार में सवार पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।