फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अकाली नेता शैली इरादा कतल के मामले मे नामजद पुलिस ने किया गिरफतार रोपड।

अकाली नेता शैली इरादा कतल के मामले मे नामजद पुलिस ने किया गिरफतार रोपड।

Thu, 29 Nov 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
अकाली नेता शैली इरादा कतल के मामले मे नामजद पुलिस ने किया गिरफतार रोपड।
अकाली नेता शैली हत्या के प्रयास में गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। यूथ अकाली नेता आरपी सिंह शैली को पुलिस ने हत्या के प्रयास में नामजद किया है। शैली पर वीरवार शाम थाना सिटी पुलिस ने इरादा कत्ल तथा धमकाने के आरोप में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया है। शैली पर हिंदू जागृति मंच के जिला प्रधान अमित कपूर के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज हुई है। 25 नवंबर की रात थाना सिटी रूपनगर में हिंदू जागृति मंच के जिला प्रधान अमित कपूर ने शिकायत दी थी कि उस पर श्रीराम लीला मैदान के निकट एक घर में शादी समारोह के दौरान अकाली नेता छिंदा के एक साथी ने कनपटी पर रिवाल्वर रखकर मारने की धमकी दी। मौके पर एकत्र लोगों ने उसे किसी तरह बचा लिया। बाद में एक कार में बैठकर आरोपी युवक भाग गया। वो शिकायत लेकर थाना सिटी चले गए। रात को ही मौके पर आरपी सिंह शैली भी आया और कहने लगा कि वह मामले में समझौता कर लें। वह उसी के लोग हैं। उसके पास उस रिवाल्वर भी थी। बता दें कि पुलिस ने तब चार पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
थाना सिटी के एसएचओ भारत भूषण ने बताया कि अमित कपूर की कनपटी पर रिवाल्वर रखने के मामले में एक आरोपी सपिंदर सिंह निवासी काकरों को गिरफ्तार किया गया है। उसने बयान में माना है कि उसने और अन्य युवक ने अमित के कपड़े फाड़े। इस दौरान एक अन्य युवक ने उसकी कनपटी पर रिवाल्वर रखकर मारने की धमकी दी। वीरवार को गिरफ्तार आरपी सिंह शैली के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 506 के तहत एफआइआर दर्ज की है। जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी शैली ने अमित कपूर को अपनी रिवाल्वर दिखाकर समझौता न करने पर देख लेने की धमकी दी है।
विज्ञापन


मेरे पति को सियासत के तहत फंसाया गया: पार्षद शैली
आरपी सिंह शैली की पत्नी जसविंदर कौर शैली ने कहा कि उसके पति को सियासत के तहत फंसाया जा रहा है। उसकी हिंदू जागृति मंच के प्रधान के साथ कोई बात नहीं हुई है, न ही उन्होंने उसे धमकाया है न ही कोई रिवाल्वर दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed