{"_id":"5bffee61bdec224167139542","slug":"15434994063-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला खाना खाने से एक मौत, पांच गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला खाना खाने से एक मौत, पांच गंभीर
Updated Thu, 29 Nov 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूड प्वाइजनिंग से किसान की मौत
परिवार के पांच सदस्य गंभीर, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। कस्बा हंडिआया के वार्ड नंबर 12 में आलू पनीर की सब्जी खाने से एक किसान परिवार के पांच लोगों की हालत गंभीर हो गई। सभी को बरनाला के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया जा रहा था लेकिन परिवार के मुखिया किसान प्रेम सिंह मरहमियां (50) ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाकी सदस्यों की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद वार्ड नंबर 12 निवासी शिअद नेता किसान प्रेम सिंह मरहमियां, उसकी पत्नी मुख्त्यार कौर (45), बेटा हरदीप सिंह (27), बहू जसपाल कौर (26), पोती मनदीप कौर (9) और मनप्रीत कौर (7) ने दोपहर को घर में बनी आलू और पनीर की सब्जी खाई थी। शाम को पड़ोसियों ने देखा कि प्रेम सिंह का पूरा परिवार घर में उल्टियां कर रहा है तो उन्होंने सभी को बरनाला अस्पताल लेकर जाने लगे तो रास्ते में ही प्रेम सिंह की मौत हो गई। उनकी पत्नी, बेटे, बहू और दोनों पोतियों को गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल लुधियाना में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।