फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शैलर मालिकों के खिलाफ प्रदर्शन

शैलर मालिकों के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 11 Nov 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
शैलर मालिकों के खिलाफ प्रदर्शन
बरनाला। धनौला के गांव भूरे-कुब्बे में किसानों और आढ़तियाें ने मिलकर रविवार को शैलर मालिकों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता सिकंदर सिंह भूरे ने बताया कि सरकार की ओर से बनाए गलत नियम सिर्फ किसानों के लिए ही बने हैं। इस कारण किसान मंडियों में परेशान होने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धान की बिजाई लेट होने के कारण नमी की मात्रा ज्यादा है। आढ़तियों ने बताया कि शैलर मालिक की ओर से उनको परेशान किया जा रहा है। शैलर मालिक नमी की मात्रा ज्यादा कहकर उनके धान से भरे ट्रक शैलरों से वापस भेज देते हैं। सरकार को नमी की मात्रा बढ़ा कर 24 प्रतिशत कर देनी चाहिए ताकि किसान का धान आसानी से मंडियों से उठाया जा सके। मौके पर किसान यूनियन के ब्लॉक नेता सिकंदर सिंह भूरे, किसान नेता लखवीर सिंह, जोगिंदर सिंह, रणदीप सिंह, सजन सिंह, हाकम सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed