{"_id":"5b93f848867a557ec074ade7","slug":"153642399320-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगल-अजौली मोड़ मुख्य मार्ग की खस्ता हाल के कारण राहगीरों की बढी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगल-अजौली मोड़ मुख्य मार्ग की खस्ता हाल के कारण राहगीरों की बढी परेशानी
Updated Sat, 08 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के लिए
टोल मार्ग होने के बावजूद टोल कंपनी नहीं दे रही ध्यान
अजौली मोड़ मुख्य मार्ग की बदहाली के कारण राहगीरों की बढ़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। मिनी चंडीगढ़ के नाम से जाने जाने वाले नंगल की सड़कों की खस्ता हालत से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नंगल-अजौली मोड़ मुख्य मार्ग पर गड्ढों की भारमार होने के कारण वाहन दौड़ते नही रेंगते हुए आगे बढ़ते हैं, जिस कारण हर समय जाम के हालात बने रहते हैं और हिमाचल से पंजाब में प्रवेश करते ही वाहन चालकों के मुंह से ओह नंगल निकल जाता है। हिमाचल के प्रवेश द्वार मैहतपुर से लेकर श्री आनंदपुर साहिब के बॉर्डर तक टोल मार्ग होने के कारण मार्ग के रख रखाव की जिम्मेदारी रोहन राजदीप नामक कंपनी की है। इस मार्ग से गुजरने वाले चारपहिया वाहन चालकों से टोल के रूप में भारी भरकम पैसे वसूल किए जाते है लेकिन बावजूद इसके इस मार्ग पर पड़े गहरे गड्ढे उक्त मार्ग पर टोल टैक्स देने वाले वाहन चालकों के साथ धोखे के समान है। राजीव गांधी चौक से लेकर नंगल डैम पुल तक की बात करें तो इस एक किलो मीटर के दायरे में ही ये गहरे गड्ढे हादसों का न्योता देते नजर आते हैं। बता दें कि इस मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन हिमाचल की ओर जाते हैं और मार्ग से होते हुए वाहन चालक हिमाचल से चंडीगढ़ की ओर आगे बढ़ते हैं।
हमने कंपनी को पत्र लिखा है
बीबीएमबी के मुख्य अभियंता अश्वनी कुमार अग्रवाल ने बताया कि बेशक नंगल डैम बीबीएमबी के अधिकार क्षेत्र में आता है और पहले बीबीएमबी मैनेजमेंट ही पुल की सड़क की रिपेयर कराती थी, लेकिन टोल रोड होने के कारण यह जिम्मेदारी रोहन राजदीप कंपनी की भी बनती है। इसलिए हमने उनको पत्र लिखा है और उन्हें नंगल डैम मार्ग पर पड़े गड्ढों को भरने के आदेश जारी किए हैं।
बारिश रुकते ही होगा काम
रोहन राजदीप कंपनी के रोड इंस्पेक्टर दवेंद्र शर्मा ने बताया कि आजकल बरसात का मौसम होने के कारण मार्ग पर प्रमिक्स नहीं डाली जा सकती। बारिश रुकते ही उक्त मार्ग पर गड्ढे भर दिए जाएंगे।