फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   1,535 Police Personnel to Oversee Security Arrangements for Municipal Corporation Elections

Panchkula News: नगर निगम चुनाव पर 1535 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 10 May 2026 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
1,535 Police Personnel to Oversee Security Arrangements for Municipal Corporation Elections
डीसीपी बोलीं- ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न करवाने के लिए पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। चुनाव सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1535 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पहले स्पष्ट कहा कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शनिवार को सेक्टर-14 स्थित सरकारी महिला कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान डीसीपी ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और पोलिंग स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


माहौल खराब करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव करवाना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सभी कर्मचारियों को पूरी ईमानदारी, सतर्कता और निष्पक्षता के साथ ड्यूटी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ड्यूटी के दौरान अनुशासन बनाए रखने, हर गतिविधि पर नजर रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी
पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की गई है। पहले करीब 1200 पुलिसकर्मी तैनात थे, जिन्हें बढ़ाकर अब 1535 कर दिया गया है। इनमें दो डीसीपी, सात एसीपी और 22 इंस्पेक्टर समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हैं।

संवेदनशील मतदान केंद्रों और क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इंटर स्टेट नाकों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है, जबकि प्रमुख स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। मतदान केंद्रों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है, ताकि मतदाता बिना भय के मतदान कर सकें।

डीसीपी ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल-112 पर देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed