फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अमृतसर से भटक कर नंगल पुहंचे नन्हे मुन्ने भाई-बहन को समाज सेवीयों ने किया पुलिस के सपुर्द

अमृतसर से भटक कर नंगल पुहंचे नन्हे मुन्ने भाई-बहन को समाज सेवीयों ने किया पुलिस के सपुर्द

Tue, 21 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर से भटक कर नंगल पुहंचे नन्हे मुन्ने भाई-बहन को समाज सेवीयों ने किया पुलिस के सपुर्द
अमृतसर से भटक कर नंगल पहुंचे भाई-बहन
विज्ञापन

-समाजसेवियों ने किया पुलिस के सपुर्द
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। अमृतसर से भटक कर नंगल पहुंचे भाई-बहन को समाजसेवियों ने रात को अपने घर में रखा और मंगलवार सुबह पुलिस को सौंप दिया। समाजसेवी बलविंद्र बाली की माने तो सोमवार रात जब वह दोस्तों के साथ सैर कर रहे थे तो 10 वर्षीय लड़की साहिल और पांच वर्षीय लड़का आशू सड़क किनारे बैठे थे। पूछने पर उन्होंने भाई-बहन होने के बारे में जानकारी दी। बाली ने बताया कि बच्चे अमृतसर से भटक कर नंगल पहुंचे है। बलविंद्र बाली ने बताया कि इसकी जानकारी नंगल पुलिस को दी। रात ज्यादा होने के कारण नंगल पुलिस ने दोनों बच्चों को अपने पास रखने को कहा और रात को खाना खिलाने के उपरांत दोनों बच्चों को प्रेम कुमार के घर ठहरा दिए गए। सुबह होते ही दोनों बच्चों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस बच्चों के बताए पते के बारे में जांच कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई बलबीर कुमार के अनुसार, खुद को अमृतसर शहीदां का निवासी बताने वाले बच्चों ने बताया कि वह भीख मांगते मांगते भटक कर अमृतसर से ट्रेन द्वारा नंगल पहुंचे गए। उन्होंने बताया कि बच्चों के पिता की मौत हो चुकी है।
डीएसपी नंगल जीपी सिंह ने दोनों बच्चों के मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed