{"_id":"5b6092d84f1c1bbd298b70b4","slug":"153305569719-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजदूरों ने एसपी आफिस के समक्ष लगाया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजदूरों ने एसपी आफिस के समक्ष लगाया धरना
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा मजदूरों ने एसपी आफिस के पास दिया धरना
अबोहर। गांव बहावलवासी के मनरेगा मजदूरों ने गांव के ही कुछ रसूखदार लोगों पर उनसे दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय के समक्ष धरना लगाकर उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की। दलित मजदूरों के इस धरने में अपनी मनरेगा वर्कर यूनियन, लाल झंडा पंजाब भट्ठा मजदूर यूनियन व क्रांतिकारी किसान यूनियन के सदस्यों ने पूरा समर्थन दिया।
धरने को संबोधित करते हुए राम कुमार वर्मा, पूर्ण चंद व नरेगा के मेट हरजिंदर सिंह ने कहा कि शनिवार को गांव का ही दर्शन सिंह व उसके बेटे ने उसकी गली का काम कर रहे नरेगा मजदूरों को काम से भगा दिया और जब उसने इस बात का विरोध किया तो उन्होंने उससे हाजिरी रजिस्टर छीन लिया। साथ ही जातिसूचक गालियां निकालते हुए दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि मामले की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद भी दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते आज उन्हें धरना लगाने पर मजबूर होना पड़ा। इस पर एसपी अमरजीत सिंह ने उनकी बात सुनते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि अगर पंचायती तौर पर इस मसले का हल न निकला तो आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बलवीर सिंह, पप्पू बासियां, धर्मवीर, भालाराम, पुरूषोत्तम वर्मा, जरनैल सिंह व अन्य मजदूर मौजूद थे।
इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।