फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जिला भर में बंद रही मैडिकल दुकानें

जिला भर में बंद रही मैडिकल दुकानें

Mon, 30 Jul 2018 10:38 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
जिला भर में बंद रही मैडिकल दुकानें
दवा न मिलने पर भटकते रहे मरीज
विज्ञापन

केमिस्टों ने प्रदेश सरकार व पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बरनाला केमिस्ट एसोसिएशन ने केमिस्टों पर पुलिस की धक्केशाही व आनलाइन फार्मेसी के विरोध में जिले भर की सभी की सभी केमिस्ट दुकानें बंद कर हड़ताल को पूर्ण समर्थन दिया। दिन भर दवा की सभी दुकानें बंद रही। केमिस्टों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम एक मांग पत्र जिला प्रधान विजय गोयल, हेमराज गर्ग की अगुवाई में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर धर्मपाल गुप्ता को सौंपा। दिनभर जिले की 100 से अधिक केमिस्ट शॉप बंद रहने के कारण जहां केमिस्टों का लाखों रुपये का व्यापार ठप रहा, वहीं दवाएं न मिलने के कारण मरीज भी बेहाल रहे। जिला केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान विजय गोयल व हेमराज गर्ग ने बताया कि पंजाब केमिस्टों को पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन द्वारा बेवजह परेशान किया जा रहा है, जबकि जिले की हर एसोसिएशन का प्रधान, सचिव नशा खत्म करने संबंधी सेहत विभाग व जिला प्रशासन को हर तरह का सहयोग दे रहा है। केमिस्टों की हड़ताल के कारण सरकारी सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल के भीतर बनी सरकारी डिस्पेंसरी में जहां पहले ही दवा के स्टाक की किल्लत के कारण लोगों को बाहर से दवा लेनी पड़ती है, वहीं डॉक्टरों द्वारा लिखी जाने वाली कई दवा जन औषधि केंद्र पर भी नहीं मिली। ऐसे में अधिकतर मरीजों को बिना दवा लिये ही घर लौटना पड़ा। मरीज दिन भर केमिस्ट शॉप पर भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed