फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दस दिनों बाद नहरों में पानी आने से किसानों के चेहरे खिले

दस दिनों बाद नहरों में पानी आने से किसानों के चेहरे खिले

Sat, 14 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
दस दिनों बाद नहरों में पानी आने से किसानों के चेहरे खिले
दस दिन बाद नहरों में पानी आने से के चेहरे खिले
विज्ञापन

चार दिनों से नहीं हो रही थी पेयजल की आपूर्ति
ठप पेयजल आपूर्ति भी शुरू होने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। तीन जुलाई की रात को आई तेज बरसात और आंधी के कारण टूटी मलूकपुरा माइनर में लगातार दस दिन के बाद शनिवार को पानी छोड़ा गया। नहरों में पानी आते ही एक ओर जहां किसानों में भारी खुशी पाई गई, वहीं ठप पेयजल आपूर्ति भी शीघ्र ही शुरू होने की उम्मीद है।
भारी बरसात और तेज आंधी के कारण गत मंगलवार को बल्लूआना हलके के गांव रायपुरा और चकड़ा के पास मलूकपुरा माइनर में भारी कटाव आ गया था। जिससे करीब 6 किमी लंबे क्षेत्र में हजारों एकड़ धान, नरमा और हरे चारे की फसलें तबाह हो गईं। नहर टूटने की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पानी का बहाव रुकवाकर मरम्मत शुरू कराई। नहर का किनारा काफी दूर तक टूटा होने के कारण मरम्मत के कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ा और परिणामस्वरूप भयंकर गर्मी के दौरान 10 दिन तक नहर बंद रही। इस दौरान एक ओर जहां किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिला। वहीं पिछले चार दिन से विभाग ने पेयजल की आपूर्ति भी ठप कर दी। करीब एक सप्ताह तक चले मरम्मत कार्य के बाद शनिवार अल सुबह मलूकपुरा नहर में पानी छोड़ दिया गया, जो बाद दोपहर अबोहर के आसपास नहरों में पहुंच गया। देर शाम तक यह पानी नहरों के आखिरी टेल तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सिंचाई पानी न मिलने के के कारण किसानों की फसलें और बागवानों के बाग सूख रहे थे। पिछले दिनों पड़ी भयंकर गर्मी के बाद फसलों में पानी की मांग और बढ़ गई। वहीं पंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया, लेकिन अबोहर के आसपास अभी तक सूखे जैसे हालत दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में किसानों और बागवानों को नहरी पानी पर ही निर्भर रहना पड़ता है। इधर ग्रामीण जलदाय विभाग की एसडीई आशिमा ने बताया कि शीघ्र ही सूखे पड़े वाटर टैंकों को भरकर पानी फिल्टर करने के बाद जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed