फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   निजी स्कूल द्वारा शिक्षा के नाम पर लूट, परिजन लगाएंगे धरना आज।

निजी स्कूल द्वारा शिक्षा के नाम पर लूट, परिजन लगाएंगे धरना आज।

Sat, 14 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
निजी स्कूल द्वारा शिक्षा के नाम पर लूट, परिजन लगाएंगे धरना आज।
शिक्षा के नाम पर लूट के खिलाफ धरना आज
विज्ञापन

भदौड़ के निजी स्कूल द्वारा बेची जा रही किताबों के बिल नहीं देने पर भड़का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। प्रतिबंध के बावजूद भदौड़ क्षेत्र में निजी स्कूलों द्वारा किताबें बेचने का सिलसिला जारी है। जिससे बच्चों के परिजनों की बड़े स्तर पर लूट हो रही है। गौर हो कि स्कूल द्वारा किताबों के बिल भी नहीं दिए जा रहे। स्कूल प्रबंधक कहते हैं कि किताबें बेचने पर कोई पाबंदी नहीं, शिक्षा अधिकारी कहते हैं कि स्कूल द्वारा किताबें बेचना सरकारी नियमावली की उल्लंघना है। जिससे आक्रोशित हुए परिजनों ने सोमवार को धरना देने का फैसला किया है।
मामले की जानकारी देते भदौड़ के बल्ड डोनर्स सोसाइटी के प्रवक्ता हैपी बांसल एवं विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों अवतार सिंह, विजय बांसल, संजीव कुमार सिप्पा, नरेंदर शर्मा, गुलाब सिंह नैणेवाल, शेरू सिंह, कुलदीप कुमार संधूकलां आदि ने कहा कि सरकारी अधिकारियों की उदासीनता के चलते निजी स्कूलों के प्रबंधक भारी भरकम फीसें वसूलने के बावजूद बच्चों के परिजनों की टेढ़े-मेढ़े ढंग से लूट कर रहे हैं। जिनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण निजी शिक्षण संस्थान दादागिरी पर उतरने लगे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि 16 जुलाई को सोमवार की सुबह 10 बजे स्कूल में इकट्ठे होकर स्कूल की प्रबंध समिति से बात करेंगे। अगर मामला नहीं सुलझा स्कूल के गेट पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो किताबें स्कूल द्वारा बेची जा रही हैं, वही किताबें बाजार में तीस से चालीस प्रतिशत छूट पर आसानी से मिल रही हैं।
विज्ञापन

स्कूल के प्रिंसिपल मि. जोसी जोसफ का कहना है कि बच्चों को स्कूल की ओर से केवल प्रेक्टिकल की किताबें दी जा रही हैं। सरकार की ओर से स्कूल द्वारा किताबें बेचने पर कोई रोक नहीं है। जहां तक बिल का सवाल है स्कूल बिल नहीं दे सकता, लेकिन अगर किसी को बिल चाहिए तो मुल्लांपुर (लुधियाना) स्थित किताबों के सप्लायर से बिल मंगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर धर्मपाल गुप्ता का कहना है कि सरकारी नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी राजवंत कौर ने कहा कि स्कूल द्वारा किताबें बेचने पर प्रतिबंध है। आदेश एवं नियमावली के मुताबिक कोई भी किताबें नहीं बेच सकता। अगर ऐसा हो रहा है तो नियमों की उल्लंघना है।

फोटो कैप्शन: 14बीएनएलपी85-भदौड़ के निजी स्कूल द्वारा बेची जा रही किताबें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed