{"_id":"5b4239404f1c1ba64e8b4872","slug":"15310666861910-7-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर में हुए अंर्तराष्ट्रीय मिस्टर यूनिवर्स मुकाबलों में हैवनप्रीत टॉप-10 में रहा 7वें स्थान पर।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगापुर में हुए अंर्तराष्ट्रीय मिस्टर यूनिवर्स मुकाबलों में हैवनप्रीत टॉप-10 में रहा 7वें स्थान पर।
Updated Sun, 08 Jul 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉडी बिल्डर हैवनप्रीत व कोच गुरदीप दीपी बावा का स्वागत
सिंगापुर में हुए अंतरराष्ट्रीय मिस्टर यूनिवर्स मुकाबलों में हैवनप्रीत टॉप-10 में रहा 7वें स्थान पर
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। सिंगापुर में हुए अंतरराष्ट्रीय मिस्टर यूनिवर्स मुकाबलों में गांव शैहना का बॉडी बिल्डर हैवनप्रीत टॉप-10 में रहा। उसे स्पर्धा में 7वां स्थान मिला है। ट्रॉफी व पहचान पत्र लेकर गांव लौटे हैवनप्रीत व उसके कोच गुरदीप दास उर्फ दीपी बावा का भव्य अभिनंदन हुआ। कोच गुरदीप दास उर्फ दीपी बावा ने बताया कि प्रतिभा व जोश को देखते हुए नाभा फाउंडेशन ने हैवनप्रीत का चयन किया था। उसे भारत की ओर से सिंगापुर में हुए अंतरराष्ट्रीय मिस्टर यूनिवर्स मुकाबलों में प्रदर्शन करने का मौका दिया था। हैवनप्रीत के लिए अब 17 से 19 नवंबर के दौरान यूएसए में होने वाले विश्व स्तरीय बॉडी बिल्डर मुकाबलों में प्रदर्शन करने का रास्ता आसान हो गया है।
हैवनप्रीत व कोच दीपी बावा का गांव की ओर से अभिनंदन करने पूर्व विधायक निर्मल सिंह निमा भी पहुंचे। इस मौके पर गांव के पंचायत सदस्य एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। जिन्हें दीपी बावा ने बताया कि इन मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए 40 देशों के खिलाड़ी/बॉडी बिल्डर पहुंचे थे।