{"_id":"5b3f9ef34f1c1bb9248b4ec6","slug":"15308961141-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंस बोले विधान सभा में करवाओ बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंस बोले विधान सभा में करवाओ बहस
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैप्टन सेशन बुलाकर नशे व नशा माफिया के खिलाफ बहस कराएं: बैंस
बरनाला। शुक्रवार को कस्बा महिलकलां में मीडिया से बातचीत करते हुए लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख नेता व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि विगत कई दिनों में करीब 24 युवकों द्वारा नशे की ओवरडोज के मामले, 12 के करीब किसानों द्वारा सुसाइड पर कोई संतोषजनक कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए लोगों से अपील की कि कैप्टन सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है। उसे जगाने के लिए लोग फोटो व वीडियो विभिन्न समाचार पत्रों में दें। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने साजिश के तहत नशा तस्करों को मौत की सजा सुनाए जाने का जो केंद्र सरकार को प्रस्ताव लिख कर भेजा गया है। जबकि पंजाब की असेंबली व सरकार के पास सजा-ए-मौत देने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह उनके द्वारा शुरू की हेल्पलाइन नंबर पर नशा बेचने वालों की वीडियो, संपर्क नंबर भेजे, वह तुरंत ही उस पर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को तुरंत ही विधान सभा का सेशन बुलाना चाहिए व नशे सहित नशा माफिया के खिलाफ बहस करानी चाहिए, जिससे प्रदेश में मर रहे युवकों को बचाया जा सकें।