{"_id":"5b3f9eec4f1c1bbc248b4dbd","slug":"153089610714-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात के तीसरे दिन भी नहीं निकला अदालत परिसर के आसपास का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के तीसरे दिन भी नहीं निकला अदालत परिसर के आसपास का पानी
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात के तीन दिन बाद भी हालात जस के तस
अदालत परिसर के आसपास जलभराव से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। मंगलवार रात्रि हुई भारी बरसात के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव के हालात तीन दिन बाद भी जस के तस हैं। इसी के चलते स्थानीय अदालत के न्यायाधीशों के आवासों की ओर जाने वाले रास्ते व पटवारखाने की तरफ जाने वाले रास्तों पर अभी भी बरसाती पानी भरा है, लेकिन प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। इस कारण अदालत परिसर में जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक हुई बरसात से पूरे शहर में पानी जलभराव हो गया। इतना ही नहीं शहर में कई स्थानों पर चल रहा अमृत योजना का कार्य भी जलभराव के कारण ठप हो गया। शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से दो दिन तक लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। हालांकि नगर परिषद व सीवरेज बोर्ड ने कई स्थानों पर पानी निकासी सुचारु करवा दी, लेकिन कोर्ट कांप्लेक्स के आसपास अब भी पानी भरा है।
गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट नरेंद्र गर्ग ने कोर्ट कांप्लेक्स व न्यायाधीशों के निवास को जाने वाले रास्ते पर जलभराव होने के खिलाफ याचिका दायर की थी। जिस पर अदालत ने तत्कालीन डीसी सहित एसडीएम, ईओ व सीवरेज बोर्ड के अन्य अधिकारियों को इस मामले में तलब किया था। तब प्रशासन द्वारा न्यायाधीशों के आवासों की तरफ जाने वाले रास्ते पर पानी निकासी करवाकर सड़क बनाई तथा कोर्ट कांप्लेक्स में सीवरेज का निर्माण किया गया था। लेकिन सीवरेज सही ढंग से नहीं डाला गया जिसके कारण जल भराव की समस्या ज्यों की ज्यों ही बनी हुई है।
विज्ञापन
इस समाचार की फोटो एबीआर 2 और 3 भेजी जा रही है।