फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बरनाला बस स्टैंड को लेकर फिर उठा विवाद

बरनाला बस स्टैंड को लेकर फिर उठा विवाद

Sun, 17 Jun 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
बरनाला बस स्टैंड को लेकर फिर उठा विवाद
बरनाला बस स्टैंड को बदलने की आई चिट्ठी ने फिर उड़ाई नींद
विज्ञापन

बस स्टैंड की तबदीली को लेकर शहर दो गुटों में बंटा
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। दिनों नगर काउंसिल बरनाला में बस स्टैंड की जगह तबदीली को लेकर डायरेक्टर द्वारा भेजी गई चिट्ठी ने फिर बस स्टैंड रोड के निवासियों और दुकानदारों की नींद उड़ा दी है। बता दें कि कांग्रेस सरकार बरनाला बस स्टैंड से लेकर शहरों में स्थित बस स्टैंडों को शहरों से बाहर ले जाना चाहती है। इस संबंध में कैप्टन सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि गत दिनों विभाग के डायरेक्टर द्वारा 4 जून 2018 को नगर काउंसिल के नाम लेटर जारी किया है, यह सरकारी चिट्ठी जैसे ही नगर काउंसिल के आंगन में दस्तक दी तो नगर काउंसिल में हलचल बढ़ गई। चिट्ठी में नगर काउंसिल से नए बस स्टैंड के लिए जगह के प्रस्ताव की मांग की है। नगर काउंसिल के ईओ परविंदर सिंह भट्टी ने बताया कि यह पत्र 4 जून को जारी हुआ था व उन्हें 6 जून को मिला। 2 दिनों में कोई भी जगह की निशानदेही नहीं की जा सकती। इसलिए कुछ समय लगेगा। उनकी तरफ से जगह का जल्द ही चयन करके सरकार को सूचित किया जाएगा। जबकि बस स्टैंड को बदलने के लिए शहर दो गुटों में बंट गया है। जहां बस स्टैंड के समूह निवासियों व दुकानदारों ने बस स्टैंड की जगह तबदीली का सख्त विरोध करना शुरू कर दिया है। वहीं आईटीआई चौक के पास बसी कालोनियों के लोगों ने मांग की है कि बस स्टैंड शहर से बाहर बठिंडा बाईपास के पास शिफ्ट किया जाए। ऐसा करने से जहां बठिंडा-चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले यात्रियों का एक घंटा बचेगा। वहां ट्रैफिक की समस्या का भी समाधान होगा। उन्होंने कहा कि अभी बस स्टैंड तक पहुंचने में बस करीब एक घंटा लग जाता है। क्योंकि पहले बस वाले मिनी बस स्टैंड पर और फिर तर्कशील चौक में सवारियों की अदला बदली करते हैं और सवारियों का एक घंटा खराब कर देते हैं। इतने में तो बस बठिंडा पहुंच जाए। अगर बस चंडीगढ़ जा रही हो तो संगरूर पहुंच जाए और शाम को पहुंचने वाली बसें अब भी यात्रियों को बठिंडा बाईपास पर उतार कर सीधा बठिंडा-संगरूर निकल जातीं हैं। इस कारण कोई भी वाहन न मिलने के कारण यात्रियों खासकर लड़कियों को रात में काफी परेशानी होती है। इसलिए बस स्टैंड बठिंडा बाईपास के पास बदलकर समस्या दूर की जाए। इस तरह बस स्टैंड को बदलने के मुद्दे पर ेशहर दो गुटों में बंट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed