{"_id":"5b083a394f1c1ba96e8b47e3","slug":"152726584318-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बी.एड. अध्यापकों ने बी.पी.ई.ओ. को दिया मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बी.एड. अध्यापकों ने बी.पी.ई.ओ. को दिया मांगपत्र
Updated Fri, 25 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
बीएड अध्यापकों ने बीपीईओ को सौंपा मांगपत्र
होशियारपुर। बीएड अध्यापक फ्रंट की ओर से ब्लॉक 2-बी की बीपीईओ बलविंदर कौर को मांगपत्र दिया गया। यह फ्रंट की जिला प्रधान सुरजीत राजा, होशियारपुर के 2-बी ब्लाक के प्रधान हरबिलास, मनजीत, रविंदर और अमित शर्मा के नेतृत्व में सौंपा गया।
उक्त नेताओं ने बताया कि ब्लॉक 2-बी में कुल 150 अध्यापक अपनी सेवाएं निभा रहे हैं। उनके 2011-18 तक के बकायों की राशि अब तक अध्यापकों को नसीब नहीं हुई। उक्त नेताओं ने यह जानकारी पहले भी कई बार बीपीईओ और जिला शिक्षा अधिकारी प्राइमरी के ध्यान में लाई है, लेकिन अब तक इस समस्या का कोई हल नहीं निकल पाया।
इस दौरान हरिंदर कौर, विशाखा मंडल, रेखा, आशु, बलजिंदर, कुलदीप और रजिंदर ने कहा कि अगर संबंधित अधिकारियों ने इस समस्या का जल्द कोई हल नहीं निकाला तो बीएड अध्यापक संबंधित अधिकारियों के खिलाफ संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान संदीप, कुलदीप, संजीव, कमलजीत, राकेश नारा, जतिंदर, जसविंदर, प्रवीण और केवल भी मौजूद थे।