{"_id":"5b083a274f1c1b9d6e8b48f7","slug":"15272658255-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्वल छात्राओं को डीसी ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्वल छात्राओं को डीसी ने किया सम्मानित
Updated Fri, 25 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
अव्वल छात्राओं को डीसी ने किया सम्मानित
तलवाड़ा (होशियारपुर)। पंजाब शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 10वीं और 12वीं के परिणाम में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्ज्वल ने एक समारोह में सम्मानित किया। तलवाड़ा सेक्टर-3 के कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सुरेश कुमारी ने बताया कि स्कूल की 12वीं की छात्रा महक को मेरिट सर्टिफिकेट देकर डीसी ने सम्मानित किया। इस तरह 10वीं की रीवा ठाकुर और तमन्ना को भी सम्मानित किया गया। इन छात्राओं ने 10वीं में पंजाब में 18वीं और 22वीं रैंक ली थी। डीसी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कुछ प्रेरणा दायक टिप्स भी दिए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी मोहन सिंह लेहल और डीईओ प्राइमरी संजीव गौतम मौजूद थे।