फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   महिला कमिश्न की चेयरपर्सन ने केंद्रीय जेल का दौरा किया

महिला कमिश्न की चेयरपर्सन ने केंद्रीय जेल का दौरा किया

Fri, 25 May 2018 10:04 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
महिला कमिश्न की चेयरपर्सन ने केंद्रीय जेल का दौरा किया
महिला कैदियों की समस्याएं सुनी
विज्ञापन

महिला आयोग की चेयरपर्सन ने केंद्रीय जेल का दौरा किया
समस्याओं के हल के लिए जेल अधिकारियों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। जब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह से जागरूक हो जाएंगी तो समाज में दहेज, बलात्कार औरघरेलू झगड़ों जैसी सामाजिक बुराइयां अपने आप दूर हो जाएंगी। पंजाब राज्य महिला आयोग की चेरयपर्सन मनीशा गुलाटी ने केंद्रीय जेल होशियारपुर में महिला कैदियों से मुलाकात दौरान यह बात कही।
उन्होंने केंद्रीय जेल का दौरा करके महिला कैदियों की समस्याएं सुनीं औरजेल अधिकारियों को समस्याओं के हल के लिए निर्देश दिए। उन्होंने बताया आयोग को अप्रैल में, दहेज, बलात्कार, जायदात, घरेलू झगड़े, सेक्सुअल हैरासमेंट संबंधी कुल 140 शिकायतें मिली थीं। इनमें से 134 केसों का निपटारा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सब से अधिक मामले एनआरआई लड़कों की ओर से प्रताड़ित महिलाओं के आते है, जो पंजाब की लड़कियों से शादी तो कर लेते है मगर उनको बीच में ही छोड़ देते है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को हल करने के लिए केंद्र सरकार विदेशी दूतावासों से संपर्क करके बढ़िया ढंग से हल कर सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जेल के भीतर महिला कैदियों की सेहत सहूलियत के लिए महिला डाक्टर की तैनाती करने को यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जो महिला कैदी पढ़ना भी चाहती है। इस लिए उनकी आगे की पढ़ाई करवाने के लिए विशेष प्रबंध किए जाए। इस मौके पर आयोग के काउंसलर व सलाहकार लव शर्मा, एसडीएम होशियारपुर जतिंदर जोरवाल, एसपी हरदीप सिंह मंडेर, डीएसपी सुखविंदर सिंह, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जेल हरभजन सिंह, एडवोकेट शिवांकर गुलाटी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed