{"_id":"5b06da8a4f1c1ba06e8b4642","slug":"152717581218-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक कर्मीयों की हड़ताल तीसरे दिन में प्रवेश,रोष प्रदर्शन कर कर्मीयों ने जम कर की नारेवाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक कर्मीयों की हड़ताल तीसरे दिन में प्रवेश,रोष प्रदर्शन कर कर्मीयों ने जम कर की नारेवाजी
Updated Thu, 24 May 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
डाक कर्मियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
डाक कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। आल इंडिया पोस्टल इंपलाइज यूनियन के आह्वान पर ग्राम डाक सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर शुरू की काम रोको हड़ताल तीसरे दिन में प्रवेश कर गई। यूनियन के अध्यक्ष राम लाल अरोड़ा के नेतृत्व में कर्मियों ने नया नंगल में स्थित डाक घर के सामने जोरदार रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और मांगों को पहल के आधार परा करने की मांग उठाई। संबोधन में यूनियन के अध्यक्ष राम लाल ने केंद्र सरकार पर डाक सेवकों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि डाक कर्मियों की मांगों के लिए केंद्र सरकार ने कई बार समझौते किए लेकिन अमल नहीं किया। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को अनदेखा किया तो मजबूरन संघर्ष और तेज करना पड़ेगा। इस मौके पर यगदत्त शर्मा, जसवंत सिंह, शिव कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, अवतार सिंह, रीटा, चरनजीत कौर, राधा कृष्ण, कुलविंद्र कुमार, मीना कुमारी, अशोक कुमार, खरैती लाल, गोपाल कृष्ण, सत्या देवी, सेवा सिंह, राज कुमार, अब्दुल हमीद, बलदेव सिंह, कमल देव, ओम दत्त, अवतार सिंह घनौली, परमजीत, रेनू बाला, कशमीरी लाल, सोनिया, राज कुमार, प्रेम लत्ता, मनमोहन सिंह व गुरविंद्र कुमार उपस्थित थे।