{"_id":"5b06da824f1c1ba86e8b45fb","slug":"152717580519-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपड़ रोइंग सैंटर से एक बोट सैड चंडीगढ भेजा जायेगा-डायरैक्टर सपोर्टस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपड़ रोइंग सैंटर से एक बोट सैड चंडीगढ भेजा जायेगा-डायरैक्टर सपोर्टस
Updated Thu, 24 May 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
रोपड़ रोइंग सेंटर से एक बोट सेट चंडीगढ़ भेजेंगे : डायरेक्टर स्पोर्ट्स
सुखना लेक में प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों को नए एक्यूपमेंट की है जरूरत
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़।
रोपड़ में पीआईएस रोइंग सेंटर का सामान शिफ्ट करने पर हुए हंगामे के बाद वीरवार को डायरेक्टर स्पोर्ट्स जिला दफ्तर पहुंचीं। डायरेक्टर स्पोर्ट्स ने रोइंग सेंटर का दौरा भी किया। पत्रकारों से बात करते हुए डायरेक्टर स्पोर्ट्स अमृता गिल ने कहा कि रोपड़ का रोइंग सेंटर बंद नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ सुखना लेक में बड़ी संख्या में पंजाब के खिलाड़ी रोइंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनके पास अच्छी बोट्स नहीं है। ये खिलाड़ी रिपेयर हुई पुरानी बोट्स से प्रैक्टिस कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने उनके बोट्स व आर्गोमीटर की मांग की थी। रोपड़ सेंटर के पास चार बोट्स के सेट हैं। इसके लिए यहां से एक बोट का सेट चंडीगढ़ भेजने के लिए ऑर्डर दिया है। अब रोपड़ सेंटर के पास तीन सेट रहेंगे। यहां सामान ज्यादा था इसलिए यहां से सुखना लेक के लिए एक बोट का सेट तथा आर्गोमीटर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोपड़ सेंटर में 38 खिलाड़ी ऑन रोल है और इनकी डाइट सहित रिहाइश का खर्च पंजाब सरकार दे रही है। इस सेंटर के सरकार की ओर से ही यह बोट्स व सामान दिया गया है और अभी फंड की कमी है। इसलिए नया सामान नहीं लिया जा सकता। जिस कारण रोपड़ सेंटर से एक सेट चंडीगढ़ भेजा जा रहा है।