फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नूरपुरबेदी में हुई आग लगने की घटना के बाद ड़ा दलजीत सिंह चीमा पीड़तों की सहायता के लिए आगे आये

नूरपुरबेदी में हुई आग लगने की घटना के बाद ड़ा दलजीत सिंह चीमा पीड़तों की सहायता के लिए आगे आये

Thu, 24 May 2018 09:00 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
नूरपुरबेदी में हुई आग लगने की घटना के बाद ड़ा दलजीत  सिंह चीमा पीड़तों की सहायता के लिए आगे आये
300 परिवारों को एक महीने का राशन और हजार रुपये देने का एलान
विज्ञापन

नूरपुरबेदी में आग लगने की घटना के बाद डॉ. दलजीत सिंह चीमा पीड़ितों से मिले
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़।
ब्लाक नूरपुरबेदी में बुधवार को आग लगने की घटना के साथ 300 के परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। इस घटना में बड़े स्तर पर माली नुकसान भी हुआ है। मुश्किल की इस घड़ी में शिरोमणि अकाली दल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डॉ. दलजीत सिंह चीमा इन लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। डा. चीमा ने शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी का भी धन्यवाद किया जिन्होंने बड़े स्तर पर लंगर की व्यवस्था की। डॉ. चीमा ने अपने दफ्तर में प्रेस कान्फ्रेेंस कर बताया कि इंग्लैंड वासी एनआरआई सुरिंदर सिंह निज्झर के सहयोग से इन लोगों को एक एक महीने का राशन दिया जाएगा। साथ ही एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि झुग्गियों के बच्चों की किताबें और बस्ते भी जल गए हैं और उनकी पढ़ाई का नुकसान न हो इसके लिए शुक्रवार को इनके लिए किताबों और बस्तों का इंतजाम किया जाएगा। इस घटना दौरान एक लड़की के विवाह का सारा समान भी जल गया और डा. चीमा ने अकाली भाजपा वर्करों की सहायता के साथ 21 हजार रुपये की आर्थिक मदद करने की बात कही। डा.चीमा ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से भी इन लोगों को बर्तन, बेड शीट, खेसियां और अन्य समान दिया जा रहा है। उन्होंने प्रसाशन से भी अपील की कि इस मुश्किल की घड़ी में इन गरीब लोगों की सहायता की जाए। डा. चीमा ने इस एरिया के लिए एक फायर ब्रिगेड की मांग भी की। ताकि एसी घटनाओं पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed