{"_id":"5ae35c634f1c1b23338b5674","slug":"152484976318-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार केन्द्र से पंचायतों को प्राप्त हुई सीधी ग्रांटें: सांपला।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार केन्द्र से पंचायतों को प्राप्त हुई सीधी ग्रांटें: सांपला।
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार केंद्र से पंचायतों को प्राप्त हुई सीधी ग्रांटें: सांपला
होशियारपुर। आजादी के बाद पहली बार 14वें वित्त कमीशन के तहत भारत के हर गांव को लाखों रूपए की ग्रांटें सीधी केन्द्र से प्राप्त हुई हैं, जिस से भारत के हर गांव की नुहार बदली है। उपरोक्त शब्द सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री विजय सांपला ने आज स्थानीय प्रकाश कालोनी, बजवाड़ा में 5 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का नींव पत्थर रखने के अवसर पर कहे। सांपला ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार आने के बाद विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप हो गए हैं और लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। सांपला ने कहा कि ऐसे में भाजपा का हर एक नुमाइंदा लोगों को सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। इस मौके पर यूथ डेवलपमेंट बोर्ड, पंजाब के पूर्व सीनियर वाइस चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर में रूकी हुई विकास की गति को तेज करने के लिए सांपला ने लाखों रुपये की ग्रांट जारी की हैं। उन्होंने कहा कि संसदीय कोष से जारी ग्रांटों की बदौलत विकास की नई ऊंचाइयां प्राप्त की जाएंगी।