फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   इराक में मारे गए नवांशहर जिले के दोनों युवकों का मंगलवार को होगा संस्कार

इराक में मारे गए नवांशहर जिले के दोनों युवकों का मंगलवार को होगा संस्कार

Mon, 02 Apr 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
इराक में मारे गए नवांशहर जिले के दोनों युवकों का मंगलवार को होगा संस्कार
देर शाम बलाचौर पहुंचे परविंदर और जसबीर के अवशेष
विज्ञापन

नवांशहर। जिले में मारे गए दोनों युवकों के अवशेष देर शाम बलाचौर पहुंच गए। दोनों को बलाचौर के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा। बता दें कि बलाचौर के गांव जगतपुर निवासी मृतक परविंदर सिंह 2012 में इराक गए थे। 15 जून 2014 को परविंदर के अगवा होने की खबर आई। इसके बाद परविंदर के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता। मृतक के पिता जीत राम कहते हैं कि जब कुछ महीने पहले उनके परिवार का डीएनए लिया गया, तभी उन्हें परविंदर की मौत का आभास हो गया था। इसी तरह बलाचौर के ही गांव मैहंदपुर का जसबीर 31 अगस्त 2013 को ईराक गया था। जसबीर वहां पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था और उसकी भी परिवार के साथ आखिरी बात 15 जून 2014 को ही हुई थी। उसके बाद से उनका भी कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को दोनों मृतकों के शवों के अवशेष लेने के लिए जिला प्रशासन की दो टीमें परिवार सदस्यों के साथ अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची। जहां पर दोनों के अवशेष प्राप्त कर लिए गए। दोनों मृतकों के अवशेष रात करीब 10 बजे बलाचौर पहुंचे। एसडीएम जगजीत सिंह ने बताया कि दोनों के अवशेष बलाचौर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed