{"_id":"5ac26ac94f1c1bb6618b528d","slug":"15226907662-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से हजारों का नुक्सान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से हजारों का नुक्सान
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में आग लगने से हजारों का नुकसान
अबोहर। स्थानीय पंजपीर नगर में सोमवार को एक घर में अचानक आग लगने से हजारों का सामान जल गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। जोहरी लाल ने बताया कि उनके घर में सोमवार सुबह करीब 8 बजे अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे घर में रखा घरेलू सामान जल गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग के कर्मचारियों को दी। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। नायब तहसीलदार बलजिंदर सिंह ने भी घटना का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उन्हें मुआवजा दिलवाने की मांग की, जिस पर नायब तहसीलदार ने कहा कि वह इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेज देंगे।
इस समाचार की फोटो एबीआर 4 भेजी जा रही है।