फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   किसान ने जहरीली चीज पीकर की खुदकुशी

किसान ने जहरीली चीज पीकर की खुदकुशी

Mon, 26 Mar 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
किसान ने जहरीली चीज पीकर की खुदकुशी
रोपड़। जिला के ब्लॉक मोरिंडा के गांव ककराली में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार किसान सुखविंदर सिंह (48) पुत्र लाभ सिंह ने रविवार रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद
उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उसे हालत गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मृतक किसान के परिजनों ने बताया कि सुखविंदर सिंह पर 8-9 लाख रुपये का कर्ज है। सुखविंदर सिंह ने बैंक और सोसाइटी से कर्ज लिया हुआ था। कर्ज न चुका पाने के कारण वह अक्सर परेशान रहता था। परिजनों ने बताया कि रविवार शाम को भी वह काफी परेशानी में अपने खेतों में गया और वहां जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिवार वाले जब उसको ढूंढते हुए वहां गए तो वह बेसुध पड़ा था। इसके बाद परिवार वालों ने उसे मोरिंडा के एक निजी अस्पताल में ले गए लेकिन स्थिति खराब होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मृत्यु हो गई। परिवार वालों ने किसान का कर्ज माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed