फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मामला गरीब दलित परिवारों के नीलें कार्ड बंद करने का

मामला गरीब दलित परिवारों के नीलें कार्ड बंद करने का

Mon, 26 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
मामला गरीब दलित परिवारों के नीलें कार्ड बंद करने का
एसडीएम दफतर के समक्ष मजदूरों ने दिया धरना
विज्ञापन

बरनाला। सोमवार को प्रदेश सरकार के आटा दाल स्कीम वाले राशन कार्ड काटे जाने के विरोध में देहाती मजदूर सभा के जिला प्रधान भान सिंह संघेड़ा व महासचिव भोला सिंह कलालमाजरा के नेतृत्व में स्थानीय एसडीएम दफ्तर के समक्ष रोष धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर देहाती मजदूर सभा के जिला प्रधान भोला सिंह संघेड़ा व महासचिव भोला सिंह कलालमाजरा ने केंद्र की मोदी व कैप्टन सरकार की बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार बढ़ाने वाली व मजदूर विरोधी नीतियों की सख्त अलोचना करते हुए कहा कि सरकार ने अब मजदूरों को पूरी तरह के साथ भूखे मारने का इंतजाम कर लिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को पहले से मिलती भलाई स्कीमों के तहत सबसिडी कैप्टन सरकार की तरफ से बंद कर दी गई है। उन्होंने मांग की, कि जिले में बड़ी संख्या मजदूरों के काटे गए राशन कार्ड चालू किए जाने पर मजदूरों को सरकार की तरफ से दीं जाने वाली सहूलियतों का लाभ दिया जाएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन की मांगें जल्द नही मानी, तो यूनियन द्वारा संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा।उन्होंने कहा कि मांगों की प्राप्ती के लिए 29 मार्च को सब तहसीलदार दफ्तर महल कलां के समक्ष रोष धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed