फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जिले में देसी व अंग्रेसी शराब के 372 ठेके की हुई ड्रा से बोली

जिले में देसी व अंग्रेसी शराब के 372 ठेके की हुई ड्रा से बोली

Mon, 26 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
जिले में देसी व अंग्रेसी शराब के 372 ठेके की हुई ड्रा से बोली
शराब के 372 ठेकों के निकाले ड्रॉ
विज्ञापन

20 ग्रुपों की तरफ से 1321 पत्र हुए प्राप्त, दो करोड़ 37 लाख 78 हजार फीस हुई एकत्रित
लाइसेंसियों की तरफ से लगभग प्राप्त 112 करोड़ 45 लाख 29 हजार रुपये का होगा राजस्व
फाजिल्का।
जिले में देसी व अंग्रेसी शराब के ठेको की साल 2018-19 के लिए अलाटमेंट सोमवार को सिटी गार्डन में पारदर्शी व शांतिपूर्वक ढंग के साथ हुई। इस मौके आबकारी व कर विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर पीएस सेखों व एडीसी बलबीर राज सिंह बतौर ऑब्जर्वर शामिल हुए।

इस दौरान अबाकारी व कर कमिश्नर मंडल फिरोजपुर बीके बिरदी, सहायक आबकारी व कर कमिशनर आरके आहुजा की अध्यक्षता में बनाई गई आबकारी और कर अफसर और आबकारी निरीक्षकों की समिति की तरफ से आबकारी नीति 2018-19 की शर्तों अनुसार ठेके अलाट किए गए। अलॉटमेंट का सारा काम बड़े ही पारदर्शी ढंग के साथ हुआ। सहायक आबकारी व कर कमिशनर ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से बनाई गई नीति अनुसार जिले में शराब के ठेकों की संख्या पिछले साल के मुकाबले 382 से घटाकर 372 कर दी गई है। इसके इलावा ठेकेदारों की मनमर्जी को समप्त करने के लिए ग्रुपों की संख्या चार से बढ़ाकर 20 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में शराब का कोटा भी पिछले साल के मुकाबले लगभग 40 प्रतिशत कम करते हुए देसी शराब का कोटा 19,69,000 प्रूफ लीटर और अंग्रेजी शराब का कोटा 4,19,000 प्रूफ लीटर और बीयर का कोटा 720675 लीटर निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि 372 लाइसेंसियों की तरफ से सरकार को लगभग 112 करोड़ 45 लाख 28 हजार 909 रुपये बतौर राजस्व प्राप्त होगा।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो ए बीआर 4 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed