{"_id":"5ab9289b4f1c1b27088b7363","slug":"15220842537-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी कमिश्नर एवं एसएसपी ने भी निकाली शराब ठेकों क़े लिए ड्रॉ-बॉक्स से पर्चियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी कमिश्नर एवं एसएसपी ने भी निकाली शराब ठेकों क़े लिए ड्रॉ-बॉक्स से पर्चियां
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीलामी से आमदनी 84 करोड़, 5 ठेके घटे
डिप्टी कमिश्नर एवं एसएसपी ने भी निकाली शराब ठेकों के लिए ड्रॉ
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
नयी आबकारी नीति के अधीन जिला भर से ठेकों की अलॉटमेंट के लिए कुल 453 अर्जियां प्राप्त हुई थीं। जिनमें से 267 शराब ठेकों की नीलामी सोमवार को की गई। इससे आबकारी विभाग को साल 2018 -19 में कुल 83.84 करोड़ रुपये राशि प्राप्त होगी। जबकि 2017 -18 में कुल 76.31 करोड़ प्राप्त हुई थी। बता दें कि इस बार विभाग को 9.87 प्रतिशत अधिक आमदन हुई है। जबकि अर्जियों के द्वारा फीस के तौर पर 81,54,000 /- रुपये अलग एकत्रित हुए है। जिला में निर्धारित किए गए 267 शराब ठेकों में 164 देसी और 103 अंग्रेजी शराब ठेके शामिल हैं। गौर हो कि शराब ठेकों की निलामी ड्रॉ के द्वारा की गई। पर्चियां निकालने के लिए डिप्टी कमिश्नर धर्म पाल गुप्ता और एसएसपी हरजीत सिंह ने भी शिरकत की। इस मौके पर सहायक कमिश्नर (शिकायते) हिमांशु गुप्ता, ज्वांइट कमिश्नर आबकारी व कर विभाग पंजाब श्रीमती नवदीप कौर भिंडर, एलके जैन उप-आबकारी व कर कमिश्नर पटियाला और एईटीसी बरनाला राजीव कुमार भी उपस्थित थे।
सहायक आबकारी व कर कमिश्नर राजीव कुमार गर्ग ने बताया कि साल 2018 -19 के लिए आबकारी नीति जन-हितैषी बनाई गई है और इस बात को ध्यान में रखा गया है कि तमाम गुट जिनमें सरकार, थोक विक्रेता, रिटेलर और ग्राहक भी शामिल हैं सभी के हित सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा नई आबकारी नीति में जिले के 5 ठेकों की संख्या घटाई गई है।
फोटो कैप्शन : 26 बीएनएल-62पी-शराब ठेकों की निलामी के लिए ड्रॉ की पर्चियां निकालते हुए डीसी व एसएसपी।