फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जिला भाजपा दोफाड

जिला भाजपा दोफाड

Sun, 25 Mar 2018 10:03 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
जिला भाजपा दोफाड
शहीदी दिवस पर दो गुटों में बंटी भाजपा
विज्ञापन

अलग अलग किया कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
भाजपा में चल रही गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां तक राजगरु, सुखदेव, भगत सिंह के शहीदी दिवस पर भी जिला भाजपा दो गुटों में बंट कर रहे गई।दोनों गुटों ने अलग अलग तौर पर शहीदों का जन्मदिवस मनाया। पहले दिन में भाजपा के जिला प्रधान गुरमीत हंडियाया अपने समर्थकों व पार्टी वर्करों के साथ साथ राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह को श्रदांजलियां भेंट करने के लािए स्थानीय भगत सिंह चौक पहुंचे और वह अपने गुट के साथ शहीदों को श्रदांजलि अर्पित करके चले गए। इस अवसर पर सभी ने शहीदों के दरसाए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। जबकि उसके बाद शाम को जिला भाजपा के दूसरे गुट ने अमर शहीद राज महाजन के भतीजे ललित महाजन की अगवाई में शाम को अमर शहीद राजगुरू, सुखदेव , भगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया और कैंडल मार्च भी निकाला। इस अवसर पर संबोधित करते भाजपा नेता राज महाजन ने कहा कि वह खुद भी शहीद के परिवार में से हैं, इसलिए उन्होंने प्रण लिया है कि शहीदों का संदेश घर घर पहुंचाया जाएगा और शहीदों के सपनों को हर कुर्बानी देकर पूरा किया जाएगा, वह देश की सेवा के लिए निरंतर जुटे रहेंगे।

दोनों गुटों के अलग बोल
गुटबाजी संबंधी ललित महाजन ने कहा कि उनके साथ जिला भाजपा के समूह सीनियर नेता हैं। लेकिन भाजपा के जिला प्रधान गुरमीत सिंह हंडियाया की तरफ से उनको व सीनियर भाजपा नेताओं को किसी भी प्रोग्राम का कोई संदेश नहीं दिया जाता और न ही जालंधर में हुई भाजपा की रैली का संदेश दिया गया। जबकि जिला परधान गुरमीत हंडियाया ने बताया कि वह हरेक प्रोग्राम के लिए हर भाजपा नेता व वर्कर को संदेश भेजते हैं। कुल मिलाकर जिला भाजपा में गुटबाजी का तूफान थमता नजर नहीं आ रहा और शहीदी दिवस पर भी जिला भाजपा बुरी तरह गुटबाजी का शिकार रही और दोनों गुटों ने अलग अलग तौर पर शहीदी दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed