फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शहीद की पत्नी को नौकरी न मिलने के विरोध में धरना-मार्च

शहीद की पत्नी को नौकरी न मिलने के विरोध में धरना-मार्च

Tue, 20 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
शहीद की पत्नी को नौकरी न मिलने के  विरोध में धरना-मार्च
होशियारपुर।
विज्ञापन

शहीद बख्तावर सिंह के परिवार ने आम आदमी पार्टी के नेता सुलक्षण सिंह जग्गी के नेतृत्व में मंगलवार को हाजीपुर में रोष मार्च निकाला। जग्गी ने बताया की पंजाब सरकार ने शहीद बख्तावर सिंह की विधवा पत्नी को अब तक नौकरी नहीं दी। न ही बकाया राशि परिवार को दी गई। आम आदमी पार्टी शहीद परिवार के साथ खड़ी है।

शहीद के पिता सरदार प्रीतम सिंह ने बताया के बख्तावर सिंह की शहादत पर विधायक रजनीश कुमार और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के सीनियर सलाहकार तेजेंद्र सिंह शेरगिल ने आश्वासन दिया था कि शहीद परिवार को एक महीने में ही नौकरी और बकाया दिया जाएगा। अब तक भी शहीद की पत्नी को नौकरी और 12 लाख रुपये की वित्तीय सहायता नहीं दी गई। न ही शहीद की याद में सिद्धू मोहल्ले में यादगारी गेट बनवाया गया। सरकारी स्कूल का नाम शहीद बख्तावर सिंह के नाम पर रखा जाएगा। हाजीपुर मानसर रोड का नाम शहीद के नाम पर रखा जाएगा अभी तक कुछ भी नहीं हुआ। शहीद बख्तावर सिंह के परिवार ने थाना हाजीपुर के सामने धरना भी दिया और अपनी मांगों का पत्र हाजीपुर को दिया। शहीद बख्तावर सिंह के पिताजी प्रीतम सिंह भाग सिंह ब्लॉक प्रधान हाजीपुर विशाखा सिंह ब्लॉक प्रधान भगाला ठाकुर कुलदीप सिंह दीपक गुरदयाल सिंह रविंदर सिंह बलदेव कृष्ण कैप्टन बलबीर सिंह बद्री सिंह सतपाल सोडी राम रवि शर्मा ओंकार सिंह दर्शन सिंह राम सिंह हर सिमरन सिंह संजीव कुमार समेत सैकड़ों वर्कर इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed