{"_id":"5aa8044f4f1c1bbf088b5060","slug":"152096083316-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने पर नगर परिषद के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने पर नगर परिषद के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद मुलाजिम बेमियादी हड़ताल पर
तीन माह से वेतन न मिलने पर पर भड़के, वीरवार से सफाई कर्मचारी भी होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
नगर परिषद के दर्जा तीन व चार के कर्मचारियों ने पिछले तीन माह का वेतन न मिलने पर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल में करीब 40 कर्मचारी शामिल हैं। वीरवार से इस हड़ताल में सफाई कर्मचारी शामिल होंगे।
आंदोलन कर्मचारियों ने बताया कि नगर परिषद ने दिसंबर से लेकर फरवरी तक का किसी भी कर्मचारी का वेतन जारी नहीं किया है। उन्होंने बताया कि करीब 200 कर्मचारियों का वेतन के रूप में लगभग 2 करोड़ रुपये बकाया है। वेतन न मिलने से गुजारा करना भी मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि नगर परिषद के ईओ सहित एमई, जेई, सेनेटरी इंस्पेक्टर, व दो अन्य इंस्पेक्टरों ने अपनी दिसंबर की तनख्वाह ले ली और दर्जा तीन व चार कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा। चेतावनी दी कि शीघ्र तनख्वाह जारी न की गई तो वीरवार से सभी सफाई सेवक भी हड़ताल पर चले जाएंगे और पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।
कर्मचारियों ने बताया कि नगर परिषद के अकाउंट में सभी कर्मचारियों का एक माह का वेतन देने का पैसा पड़ा है। इसके बावजूद भी कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं दी जा रही। कर्मचारियों निकाय विभाग से अबोहर की नगर परिषद के लिए एक माह के लिए अस्थाई तौर पर किसी ईओ की नियुक्ति करने की मांग की है। हड़ताल में रविन्द्र पाल, मंगत वर्मा, कुलविंदर सिंह, राकेश कुमार, अशोक कुमार, रोहित, रमेश, कुलभूष्ण, भारत, राम निवास, अंजू मिढ़ा, शशिबाला, गुरविंदरकौर, शशि रानी कुक्कड़, सुमित्रा, किरण बाला आदि शामिल थे।