{"_id":"5aa410a74f1c1bc0758b4bb4","slug":"15207018457-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी बंद कर होम्योपैथिक स्टॉफ ने लगाया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी बंद कर होम्योपैथिक स्टॉफ ने लगाया धरना
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
अबोहर। होम्योपैथिक स्टाफ काउंसिल की ओर से मांगों के लिए दिया जा रहा धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को डॉक्टरों ने ओपीडी बंद रखकर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
काउंसिल अध्यक्ष डा. सिमरजीत कौर, उपप्रधान डा. विशाल तनेजा, महासचिव डा. हिमानी ने बताया कि कॉलेज प्रबंधक कमेटी ने महंगाई के अनुसार उनके वेतन में वृद्धि नहीं की है। इसके अलावा कई अन्य मांगें काफी समय से लटकती आ रही हैं। इस कारण वह पिछले 5 दिनों से धरना लगाकर मांगें पूरी करने की मांग कर रहे हैं। अब तक कॉलेज प्रबंधन का कोई भी अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं आया। इसी रोष स्वरूप शनिवार को उन्होंने एसडीएम पूनम सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या हल करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती उनका धरना जारी रहेगा। मौके पर नरेश शर्मा, डा. नरिंद्र चटर्जी, डा. मनप्रीत कौर, ममता मुटनेजा, डा. विनय मुटनेजा, डा. संतोष कंबोज, डा. एनएन चटोपाध्याय, ओम प्रकाश, गुरमेल सिंह, अरविंद कुमार, देवी लाल, डा. पूनम, संतोषराज उपस्थित थे।
इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।