फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सालभर बीता, कहां हैं कैप्टन के मोबाइन-लैपटॉप - सांपला

सालभर बीता, कहां हैं कैप्टन के मोबाइन-लैपटॉप - सांपला

Sat, 10 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
सालभर बीता, कहां हैं कैप्टन के मोबाइन-लैपटॉप - सांपला
‘कहां हैं कैप्टन के मोबाइल, लैपटॉप’
विज्ञापन

भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोले प्रदेश अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक हुई। केंद्रीय राज्य मंत्री व पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला कार्यकर्ताओं ने कहा कि सूबे की कांग्रेस सरकार ने प्रत्येक वर्ग से चुनावों से पहले झूठे वादे किए और युवाओं को नौकरियों सहित कई स्वप्न दिखाकर ठगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों से पहले 12वीं पास बच्चों से फार्म भरवा कर यह वादा किया था कि प्रदेश में हमारी सरकार आते ही उन्हें सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वादा तो लैपटॉप और मोबाइल देने का भी किया था। उन्होंने कहा सरकार बने 1 साल होने के बाद भी युवाओं से किया हुआ एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। इससे युवा वर्ग में सरकार के प्रति भारी आक्रोश में है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी मुलाजिम, रिटायर्ड मुलाजिम सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो चुके। सूबे का किसान परेशान है। रेत, बजरी लोगों क ी पहुंच से बाहर हो गई है। इसलिए पंजाब भाजपा ने सोई सरकार को जगाने के लिये 18 मार्च को जालंधर में धरना देने का निर्णय लिया है। ताकि यह सरकार अपनी मौज मस्ती त्याग कर जनता के दुख तकलीफ पर ध्यान दे सके। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महासचिव केवल कुमार, सचिव वनीत जोशी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव वीर सिंह राजन, होशियारपुर भाजपा अध्यक्ष रमन घई, युवा मोर्चा प्रधान रोहित सूद हनी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed