फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दुकान व मकान में लगी भयंकर आग, लाखों का नुक्सान

दुकान व मकान में लगी भयंकर आग, लाखों का नुक्सान

Thu, 22 Feb 2018 10:24 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
दुकान व मकान में लगी भयंकर आग, लाखों का नुक्सान
दुकान और मकान में लगी आग, पड़ोसी के घर में कूदकर बचाई जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। थाना रोड पर बुधवार रात एक करियाना स्टोर और उसके ऊपर बने मकान में आग लग गई। पता चलते ही मकान मालिकों ने पड़ोसियों के घरों में कूदकर जान बचाई। आगजनी में दुकान और मकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही अबोहर, फाजिल्का व मलोट की दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। दो दिन पहले ही उक्त दुकानदार ने अपनी बेटी की शादी की थी।

केवल कृष्ण सुशील कुमार करियाना स्टोर के संचालक केवल कृष्ण ने बताया कि दुकान के ऊपर ही उन्होंने अपना घर बनाया है। रात करीब 2 बजे उन्हें मकान के नीचे अपनी दुकान से धमाकों की आवाज आई। पता चला कि दुकान में भयंकर आग लगी हुई थी और आग की लपटें उनके मकान तक पहुंचनी शुरू हो गई थी। आग ने इतना भयंकर रूप धारण कर लिया कि मकान से नीचे दुकान को जाने वाला रास्ता भी आग की लपटों से घिरा हुआ था। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। पड़ोसियों की छत से होते हुए किसी प्रकार परिवार ने जान बचाई। घटना का पता चलते ही थाना नं.1 के एएसआई रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे वहीं अबोहर दमकल विभाग ने आग की गंभीरता को देखते हुए मलोट व फाजिल्का से दकमलें बुलवाई। आगजनी में उनके घर और दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। रात 2 बजे से सुबह 7 बजे तक पांच दमकलाें ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 1 और 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed