{"_id":"5a8313b04f1c1b805a8b9a0c","slug":"151853990216-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी ही कर रहे हैं कैप्टन अमरेंद्र सिंह के आदेशों की उलंघना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी ही कर रहे हैं कैप्टन अमरेंद्र सिंह के आदेशों की उलंघना
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के आदेश हवा, ट्रक यूनियनें सक्रिय
बरनाला में चल रही हैं पांच ट्रक यूनियनें, सभी के प्रधान कांग्रेसी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
सरकार के गठन के कुछ समय बाद ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य की सभी ट्रक यूनियनें भंग कर दी थीं। मुख्यमंत्रीके ऐलान के बाद भी राज्य की सभी ट्रक यूनियनें पहले की तरह चल रही हैं। यूनियनों के प्रधान पद पर ज्यादातर कांग्रेसी नेता भी काबिज हैं।
बरनाला जिले में पांच ट्रक यूनियनें चल रही हैं। ट्रक यूनियन बरनाला के प्रधान कांग्रेसी नेता पप्पी संधू हैं। ट्रक यूनियन धनौला पर कांग्रेसी नेता बलविंदर सिंह टीटू व कुलदीप सिंह माणक काबिज हैं। ट्रक यूनियन महिलकलां के प्रधान पूर्व कांग्रेसी विधायक हरचंद सिंह घनौरी के पति संत सिंह धूरी हैं। ट्रक यूनियन तपा पर कांग्रेसी नेता प्रेम भूत और ट्रक यूनियन भदौड के प्रधानगी पद पर कांग्रेसी नेता जगदीप सिह जगी काबिज हैं।
बरनाला ट्रक यूनियन के प्रधान पप्पी संधू करते कहते हैं कि जिले की सभी ट्रक यूनियनें पहले की तरह बरकरार हैं। ट्रक आपरेटर काका सिंह ने बताया कि बरनाला यूनियन में ही 1400 के करीब ट्रक हैं। हर सीजन के बाद प्रति ट्रक के मगर 2500 रुपये ट्रक यूनियन की तरफ से फंड काट कर लाखों रुपया प्रधानों की तरफ से एकत्र कर लिया जाता है, इस रुपये को वह अपने निजी हितों व सियासी गतिविधियों के लिए प्रयोग करते हैं, उन्होंने कहा कि ट्रक आपरेटरों के हितों के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य की ट्रक यूनियनें भंग कर दी थीं। मुख्यमंत्री के आदेशों की सरेआम उल्लंघन हो रहा है। इस पर जिला प्रशासन को सख्त नोटिस लेना चाहिए। एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि मामला गंभीर है। डीसी घनश्याम थोरी छुट्टी पर हैं। छुट्टी से लौटने पर मामला उनके ध्यान में लाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।