{"_id":"5a7dd0ef4f1c1b8b268b958e","slug":"151819512610-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पादकों को जागरूक करने के लिए किन्नू क्लब गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पादकों को जागरूक करने के लिए किन्नू क्लब गठित
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
राजकुमार जैन बने क्लब के अध्यक्ष
उत्पादकों को जागरूक करने के लिए किन्नू क्लब गठित
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
पंजाब एवं राजस्थान के किन्नू उत्पादकों को जागरूक करने और उनके कल्याण के लिए गांव कल्लरखेड़ा में शुक्रवार को किन्नू क्लब का गठन किया गया। इसकी इकाई कल्लरखेड़ा और श्रीगंगानगर में काम करेगी।
इसके लिए राजकुमार जैन को क्लब का अध्यक्ष, प्रितपाल तंवर एवं महेंद्र घोड़ेला महासचिव बनाए गए हैं। क्लब की ओर से पहले कार्यक्रम में शुक्रवार को किन्नू कटाई से जुड़े कामगारों को कल्लरखेड़ा के एक बाग में प्रशिक्षण दिया गया। इस शिविर में अबोहर के कृषि खोज केंद्र के निदेशक डॉ. पुरुषोत्तम अरोड़ा, जिला प्रसार विशेषज्ञ डॉ. जगदीश अरोड़ा, डॉ. अनिल और डॉ. संदीप रहेजा ने किन्नू कटाई की उपयोगिता के टिप्स दिए। इस दौरान एकता मंच, कल्लरखेड़ा के संयोजक अश्वनी माहर, गंगानगर कच्चा आढ़ती संघ के मंत्री राकेश बोरड़, प्रगतिशील किसान राय बहादुर माहर, मानाराम ऊभा भी मौजूद थे। महासचिव प्रितपाल तंवर ने बताया कि क्लब के अधीन किन्नू कुटुंब बनाया गया है। इससे जुड़ने वाले किसानों को समय-समय पर उपयोगी जानकारी दी जाएगी। इन किसानों और किन्नू से जुड़े कामगारों के प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।
इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।