फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फाजिल्का से शुरू हुई कांग्रेस सरकार के खिलाफ पोल खोल रैली

फाजिल्का से शुरू हुई कांग्रेस सरकार के खिलाफ पोल खोल रैली

Wed, 07 Feb 2018 10:00 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
फाजिल्का से शुरू हुई कांग्रेस सरकार के खिलाफ पोल खोल रैली
लोकसभा, विधानसभा चुनाव एक साथ हों: सुखबीर
विज्ञापन

कहा, एक साथ चुनाव हुए तो कैप्टन सरकार का जाना तय
फाजिल्का से शुरू हुई कांग्रेस सरकार के खिलाफ पोल खोल रैली
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का।
शिरोमणि अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को देश में लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की वकालत की। उन्होंने कहा कि देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के साथ यदि विधानसभा चुनाव करवाए जाएं तो पंजाब में कैप्टन सरकार का जाना तय है। बादल ने कैप्टन सरकार की नाकामियों को जनता के सामने उजागर किया।
उन्होंने कहा कि फाजिल्का से शुरू हुई पोल खोल रैली से आगामी लोकसभा चुनावों में प्रांत की सभी 13 सीटों पर परचम लहराने की नींव रखी गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व अकाली-भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को कांग्रेस ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया, जिससे राज्य का वोटर कांग्रेस को वोट देकर पछता रहा है। भाजपा के प्रांतीय उपप्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि प्रांत में अकाली-भाजपा गठबंधन पूरी तरह कायम है और यह गठबंधन सूबे के लोगों के भले के लिए ही बना है। पूर्व विधायक एवं पूर्व सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने कहा कि एक वर्ष में ही कांग्रेस सरकार से जनता का मोह भंग हो गया है और आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को लोग सत्ता से दूर करने की ठान चुके हैं। इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के ओएसडी सतिंद्रजीत सिंह मंटा, शिअद जिला प्रधान अशोक कुमार अनेजा, जत्थेदार गुरपाल सिंह ग्रेवाल, भाजपा के प्रांतीय सह मीडिया प्रभारी सुबोध वर्मा, अबोहर के विधायक अरूण नारंग, शिअद यूथ विंग के जिलाप्रधान सतिंद्र सिंह सवि काठपाल, ब्लाक प्रधान एडवोकेट गौरव नागपाल, अकाली नेता नरेंद्र सिंह सवना, अबोहर सर्कल प्रधान अशोक आहुजा, जिला सचिव सुरेश सतीजा, टिकन परूथी, जोनी दर्गन, लाड़ी धवन के अलावा कई नेता मौजूद थे। मंच संचालन मास्टर बलविंद्र सिंह गुराया और यूथ अकाली नेता सतिंद्र सिंह सवि ने किया।
विज्ञापन

अटकलों को विराम, राजदीप कौर शिअद में शामिल
फाजिल्का विधानसभा क्षेत्र से बीते विधानसभा चुनावों में बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ने वाली राजदीप कौर ने आखिर सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया। गौर हो कि कई दिनों से इलाके में चर्चाओं का दौर जारी था कि राजदीप कौर समर्थकों सहित फाजिल्का में होने वाली पोल खोल रैली में शिअद में शामिल होंगी। राजदीप कौर करीब दो वर्ष पूर्व मारे गए गैंगस्टर जसविंद्र सिंह रॉकी की बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed