{"_id":"5a5cd8574f1c1b7c268b4893","slug":"15160343209-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामला डलीवरी दौरान लापरवाही बरतने का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामला डलीवरी दौरान लापरवाही बरतने का
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत
डाक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
जनवरी में डलीवरी के दौरान तीसरे बच्चे की मौत का मामला आया सामने
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
स्थानीय सिविल अस्पताल बरनाला की गायनी की माहिर महिला डॉ. निहारिका के खिलाफ जिला के गांव रायसर पंजाब के निवासियों ने सिविल अस्पताल में नारेबाजी की और डाक्टर निहारिका पर आरोप लगाया कि उनके बच्चे की मौत महिला डॉ. की लापरवाही कारण हुई है। गांव रायसर पंजाब के रहने वाले गुरजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर की डिलीवरी कराने के लिए 14 जनवरी शाम को करीब 8-00 बजे स्थानीय सिविल अस्पताल के जच्चा बच्चा केंद्र में आया था। ड्यूटी पर सिविल अस्पताल की गायनी की महिला डॉ. नोहारिका मौजूद थीं। उसकी घरवाली करीब तीन घंटे दर्द से तड़पती रही और करीब रात 10-00 बजे गायनी की महिला डॉ. नोहारिका ने डिलीवरी सिरजेरियन से की और बच्चे के जन्म के करीब डेढ़ घंटे बाद सूचना दी गई कि लड़का पैदा हुआ है, लेकिन वह मरा हुआ है। गुरजीत सिंह व उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि वह अपनी पत्नी का लगातार चेकअप कराता रहा और रिपोर्ट में पत्नी के पेट में पल रहा बच्चा तंदरुस्त था। जिससे साफ है कि बच्चे की मौत डिलीवरी के दौरान डॉ. नोहारिका की लापरवाही से हुई है। बता दें कि पिछले दिनों डॉक्टर नोहारिका की ओर से कराई जा रही डिलीवरी के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई थी। इस संबंध में बरनाला पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। सोमवार को फिर डॉ. नोहारिका पर डिलीवरी दौरान बच्चे की मौत होने पर लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। जबकि इसी महीने जिले के सिविल अस्पताल धनौला में भी डिलीवरी के दौरान एक बच्चे की मौत हो चुकी है। इस तरह जनवरी महीने में डिलीवरी के दौरान तीन बच्चों की मौत के मामले आ चुके हैं।