{"_id":"5cd5da78bdec2207903d5154","slug":"151557518968-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के काफिले को हरी झंडी दिखाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल के काफिले को हरी झंडी दिखाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। साल 1984 दंगों के खिलाफ हो रही बयानबाजी से आहत सिख संगठनों और भाजपा ने राहुल गांधी के काफिले को काली झंडी दिखाकर विरोध जताया। यह प्रदर्शन सेक्टर-37 स्थित बत्तरा थियेटर के पास हुआ। वहीं एक व्यक्ति कांग्रेस के रैली में भी घुस आया और सिख दंगों को लेकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। जैसे ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पता चला तो वे तुरंत व्यक्ति को रैली से बाहर ले गए। रैली के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्व में भाजपा ने भी राहुल गांधी के काफिले को काली झंडी दिखाई।
बारिश में भीगते कार्यकर्ताओं से मिले राहुल
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली से कांग्रेस गदगद हो गई है। भीड़ देख कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा। राहुल गांधी के मंच पर पहुंचते ही कांग्रेसियों ने तालियां और सीटी बजाकर स्वागत किया। दोपहर ढाई बजे से ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया था। पांच बजे तक पूरा पंडाल भर चुका था। राहुल गांधी जब भाषण दे रहे थे तो उस दौरान बारिश भी आ गई। इस दौरान जो पंडाल के बाहर कुर्सियों पर बैठे थे, वे पंडाल में आ गए। इसके बावजूद बहुत से लोग बाहर भीगते रहे। राहुल गांधी अपना भाषण समाप्त करने के बाद जाने से पहले बारिश में भीग रहे कार्यकर्ताओं से मिले और उनसे गुलाब का फूल लिया।
आनंदपुर साहिब के प्रत्याशी मनीष तिवारी भी रहे मौजूद
इस अवसर पर मंच पर कांग्रेस के आनंदपुर साहिब के प्रत्याशी मनीष तिवारी भी मौजूद थे। वे भी भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। मंच संचालन कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी ने किया। मोहाली के विधायक व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा मौजूद रहे।