{"_id":"5c8eadfdbdec2214046ef137","slug":"151552854525-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प टियाला लॉ इंस्टीट्यूट की छात्राओं को दिलाई जाएगी आजादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब प टियाला लॉ इंस्टीट्यूट की छात्राओं को दिलाई जाएगी आजादी
विज्ञापन
पीयू, होशियापुर के बाद अब पटियाला की छात्राओं को चाहिए आजादी
- राजीव गांधी नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट की छात्राओं ने 24 घंटे हॉस्टल खोलने की उठाई मांग
- कई मांगों को लेकर वहां के स्टूडेंट कर रहे हैं प्रोटेस्ट, पीयूसीएससी अध्यक्ष कनुप्रिया पक्ष में खड़ी हुईं
फोटो--- कनुप्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय से निकली आजादी की चिंगारी होशियारपुर के बाद अब पटियाला पहुंच गई है। यहां की छात्राएं भी अब 24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल खुलवाने की मांग कर रही हैं। इस मांग के समर्थन में पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ अध्यक्ष कनुप्रिया आई हैं। उन्होंने कहा है कि वह छात्राओं को आजादी दिलाने के लिए पीयू में प्रोटेस्ट करेंगी। साथ ही छात्राओं के हितों के लिए हरसंभव कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्राएं अब कहीं भी बंद पिंजरे में नहीं रहेंगी।
पीयू में पिछले साल 48 दिन चले आंदोलन के बाद छात्राओं के हॉस्टल 24 घंटे खोल दिए गए। उसके बाद हाल ही में पीयू के रीजनल सेंटर होशियापुर में मांग शुरू हो गई। कई दिन से छात्राएं आंदोलन कर रही थीं। उनके समर्थन में एसएफएस ने सिंडिकेट की बैठक से पहले शनिवार को प्रदर्शन किया। घंटों प्रदर्शन के बाद छात्राओं को आजादी दे दी गई। अब पटियाला के राजीव गांधी नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट की छात्राएं आजादी की मांग पर उतर आई हैं। इसके साथ ही खाने की गुणवत्ता आदि की भी वह मांग कर रही हैं। वहां की कुछ छात्राओं ने पीयूसीएससी अध्यक्ष कनुप्रिया से संपर्क साधा। उन्होंने आजादी का समर्थन करते हुए छात्राओं के हित में प्रोटेस्ट करने को कहा है। इसके लिए वह जल्द ही वह रणनीति बनाएंगी।