फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सांसद किरण खेर ने माता बनभौरी मंदिर को जाने वाली सड़क को किया उद्घाटन

सांसद किरण खेर ने माता बनभौरी मंदिर को जाने वाली सड़क को किया उद्घाटन

Wed, 06 Mar 2019 02:15 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
सांसद किरण खेर ने माता बनभौरी मंदिर को जाने वाली सड़क को किया उद्घाटन
खेर ने पिपली वाला टाउन में बनी नई सड़क का किया उद्घाटन
विज्ञापन

माता बनभौरी मंदिर को जाने के लिए पीछे से बनाई गई नई सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। सांसद किरण खेर ने मंगलवार शाम को पिपली वाला टाउन के पीछे रेलवे लाइन के पास बनाई गई नई सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ एरिया पार्षद विनोद अग्रवाल भी मौजूद थे। पार्षद विनोद अग्रवाल ने बताया कि 25 साल से यहां रहने वाले लोग रेलवे लाइन के पास से सड़क बनाने की मांग कर रहे थे। यह अब सांसद किरण खेर के सहयोग से बनाई गई है। पार्षद ने बताया कि सरकारी स्कूल की सड़क से लेकर माता बनभौरी मंदिर तक की गली तक यह 24 फुट पेवर ब्लॉक की सड़क बनाई गई है। इस सड़क को बनाने में 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
उद्घाटन के मौके पर भाजपा किसान मोर्च के नेता रविंद्र मान, चंदन सिंह निहाल, सुशील जैन, मंडल प्रधान सरवन कुमार, सचिव संजीव कुमार वर्मा, उषा रानी शर्मा, ममता वर्मा, अजमेर सिंह, विनोद गुप्ता आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन


बाक्स
लोगों ने सांसद की गाड़ी रोककर आगे की गली बनाने की रखी मांग
उद्घाटन करके अपनी कार में लौट रहीं सांसद किरण खेर की गाड़ी रेलवे फाटक की तरफ रहने वालों ने रोक ली। यह रहने बलजीत सिंह, राज रानी, अनीता, सुभाष आदि ने सांसद से कहा कि यह सड़क रेलवे फाटक की तरफ से बनाई जानी थी। लेकिन इसको सरकारी स्कूल की गली की तरफ से बनाया गया, जो गलत है। लोगों की बात सुनकर सांसद ने एसडीओ अखिल गोयल को मौके पर बुला कर इस तरफ भी सड़क बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed