{"_id":"5c2e7059bdec2257067069ce","slug":"151546547289-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर, रिसर्च स्कालर और सोशल साइंटिस्टों ने बनाया अंतरराष्ट्रीय मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर, रिसर्च स्कालर और सोशल साइंटिस्टों ने बनाया अंतरराष्ट्रीय मंच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
डॉक्टर, रिसर्च स्कॉलर और सोशल साइंटिस्टों ने बनाया अंतरराष्ट्रीय मंच
-आईएएमबीएसएस का मकसद एक दूसरे के मुद्दे व रिसर्च को साझा कर शिक्षित करना है
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। डॉक्टर, रिसर्च स्कॉलर और सोशल साइंटिस्टों नेे मिलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ मेडिकल बेसिक एंड सोशल साइंस (आईएएमबीएसएस) तैयार किया है। इसका मकसद तीनों को एक प्लेटफार्म पर लाकर एक दूसरे के मुद्दे और रिसर्च व कार्यों को साझा कर सदस्यों को शिक्षित करना है। साथ ही चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में मौलिक और आधुनिक शिक्षा प्रौद्योगिकियों के बारे में सदस्यों को ज्ञान देना और मौलिक व आधुनिक शिक्षा से अवगत कराना है। इस मंच के सदस्य 24 प्रदेशों और 12 देशों में फैले हैं।
पीजीआई में आयोजित एक प्रेस वार्ता में आईएएमबीएसस के प्रेसिडेंट डॉ. उज्ज्वल शर्मा और वाइस प्रेसिडेंट व एसोसिएशन आफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एआरडी) डॉ. उत्तम ठाकुर ने बताया कि मंच का शुभारंभ 5 जनवरी को किया जाएगा। इस मौके पर पीजीआई में एक राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित किया जा रहा है, जिसका विषय इंटीग्रेशन ऑफ मल्टीडिसप्लनेरी रिसर्च, नीड ऑफ न्यू ऐरा रखा गया है। इसमें पीजीआई के फेकल्टी मेंबर, रेजिडेंट डॉक्टर्स, पीएचडी स्टूडेंट और बेसिक साइंटिस्ट को आमंत्रित किया गया है। सेमिनार में मुख्य वक्ता एम्स के पूर्व डायरेक्टर प्रोफेसर रमेश सी डेका होंगे जबकि हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर नई दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी के पूर्व डायरेक्टर प्रोफेसर जितेंद्र कुमार बतरा और पीजीआई डायरेक्टर प्रो. जगतराम गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर मौजूद रहेंगे।
एसोसिएशन के मुख्य सदस्य
एसोसिएशन के संस्थापक डॉ. जितेंद्र हैं। संस्थापक सदस्यों में डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. आनंद, राजीव, प्रमोद नागर, डॉ. सुबोध, डॉ. अशोक, डॉ. अशविंदर, डॉ. पृथ्वी, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. रतिका, डॉ. श्रुति, प्रियंका नथानी जबकि नेशनल एग्जीक्यूटिव के सदस्य आदित्य प्रताप सिंह, सुरजीत चक्रवती और सतिंदर कौर को नियुक्त किया गया है।