फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कुते ने महिला को किया लहूलुहान, अस्पताल में खाने पड़े धक् के

कुते ने महिला को किया लहूलुहान, अस्पताल में खाने पड़े धक् के

Sun, 02 Dec 2018 01:13 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
कुते ने महिला को किया लहूलुहान, अस्पताल में खाने पड़े धक्
के
फोटो
विज्ञापन


कुत्ते ने महिला को किया लहूलुहान, अस्पताल में खाने पड़े धक्के

सेक्टर-19 की घटना, अस्पताल में काफी मशक्कत के बाद मिला सीरम

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। काफी कोशिशों के बावजूद डॉग बाइट के केसों में कोई कमी नहीं है। रोजाना कई लोग इसके शिकार हो रहे हैं। शनिवार को भी सेक्टर-19 सी में कुत्ते ने एक महिला पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने महिला के पैर पर कई जगह काटकर उसे लहूलुहान कर दिया। सेक्टर में रहने वाले एके डडवाल मौके पर पहुंचे और कुत्ते से महिला को बचाया। वे तुरंत महिला को लेकर सेक्टर-16 हास्पिटल पहुंचे, लेकिन इलाज के लिए उन्हें धक्के खाने पड़े। हास्पिटल में सीरम मौजूद नहीं था। डाक्टरों ने उन्हें बाहर से लाने को कहा। डडवाल ने उनसे आग्रह किया कि मरीज काफी गरीब है। मरीज बाहर से दवा खरीदकर लाने में सक्षम नहीं है। उनके कई बार आग्रह करने पर डाक्टर और टेक्नीशियन ने फ्रिज में किसी मरीज का रखा सीरम उसे लगा दिया, लेकिन यदि दो या तीन मरीज पहुंचते तो शायद सीरम को दुकान से खरीदना पड़ता।

हालांकि हास्पिटल में महिला को सीरम लगा दिया गया है। अब उसे सोमवार को सेक्टर-19 की डाग बाइट की क्लीनिक में जाना होगा। डडवाल का कहना है कि सेक्टर-19 में डॉग बाइट की समस्या काफी बढ़ गई है। हाउस नंबर 2197 के आसपास पार्कों में 35 से ज्यादा लावारिस कुत्ते होंगे। कुत्तों की वजह से लोगों ने पार्क में टहलना तक बंद कर दिया है। एक हफ्ते में यह तीसरी घटना है, जब इस इलाके में डाग बाइट का कोई शिकार हुआ हो। उनके मुताबिक बापूधाम कालोनी की रहने वाली रानी हाउस नंबर 2197 का कामकाज खत्म कर वापस लौट रही थी, तभी एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। रानी ने कई बार कुत्ते को हटाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं हटा। ऐन वक्त पर खुद डडवाल और अन्य लोग पहुंचे तो कुत्ते भागे। उसके बाद रानी को लेकर वे हास्पिटल पहुंचे और वहां टीका लगवाकर उसे घर पहुंचाया। उनका कहना है कि यदि मौके पर लोग नहीं पहुंचते तो कुत्ते रानी को काफी नुकसान पहुंचा सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed