{"_id":"5a4fb1084f1c1b48198b50ce","slug":"15151722753-nawanshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा शक्ति दिवस के तौर पर मनाया जाएगा शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहीदी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा शक्ति दिवस के तौर पर मनाया जाएगा शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहीदी दिवस
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
युवा शक्ति दिवस के तौर पर मनाएंगे शहीदी दिवस : सिद्धू
खटकड़कलां में बन रहे म्यूजियम के काम का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
नवांशहर।
कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस को प्रदेश सरकार की ओर से युवा शक्ति दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार को लिखा जाएगा और इसके लिए प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात भी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि 23 मार्च को शहीदी दिवस से पहले खटकड़कलां में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की याद में बनाए जा रहे म्यूजियम का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद खटकड़कलां में आकर इसका उद्घाटन और घोषणा करेंगे। कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को खटकड़कलां में बन रहे म्यूजियम के काम का निरीक्षण किया। पत्रकारों की ओर से प्रदेश की कैबिनेट बैठक में प्रति केबल कनेक्शनों पर एंटरटेनमेंट लगाने के पास हुए प्रस्ताव की नोटिफिकेशन जारी न होने के बावजूद केबल ऑपरेटरों की ओर से चार्ज वसूलने के सवाल पर सिद्धू ने कहा कि वह इसका पता लगाएंगे। जब उन्हें कुछ पत्रकारों ने बताया कि उन्होंने खुद इस माह बीते महीने से ज्यादा पैसे केबल ऑपरेटरों को दिए हैं, तो सिद्धू ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह की लिखी किताब स्कूलों ंमें बच्चों को भी बांटी जाएगी। इसकी जिम्मेदारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह को सौंपी है।