{"_id":"5a4fafed4f1c1bfe7a8b55dc","slug":"151517199211-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती फंड में घपला करने वाले सरपंच व सैक्रेटरी को गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती फंड में घपला करने वाले सरपंच व सैक्रेटरी को गिरफ्तार करने की मांग
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
सरपंच और सेक्रेटरी को गिरफ्तार करने की मांग
न जगह, न पार्क और चारदीवारी के नाम पर पौने चार लाख रुपये हड़पने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
हल्का बल्लूआना के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत चूहड़ीवाला धन्ना के पंचायती फंड से लाखों रुपये का घपला करने के आरोप में सरपंच व पंचायत सचिव के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किए जाने के बाद भी गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। मामले के शिकायतकर्ता जोतराम जालंधरा ने उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार करने की मांग की है।
गांव चूहड़ीवाला धन्ना निवासी जोतराम जालंधरा ने बताया कि अकाली-भाजपा सरकार के समय मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने ग्राम विकास के लिए लाखों रपपये की ग्रांट जारी की। इसमें चौ. सतदेव मलेठिया यादगारी गेट की रिपेयर के लिए 2 लाख 44 हजार, पार्क की चारदीवारी के लिए 3 लाख 85 हजार रुपये, वाटर वर्क्स की पाइपों की सफाई के लिए 1 लाख 25 हजार और पानी की पाइप लाइन भूमिगत करने के लिए 1 लाख 25 हजार रुपये जारी किए थे। इनमें से कोई कार्य नहीं हुआ। शिकायत कर्ता जोतराम ने बताया कि गांव में न तो पार्क है और न ही पार्क के लिए जमीन। इसके बाद भी पार्क की चारदीवारी के नाम पर पंचायत ने 3 लाख 85 हजार रुपये हड़प लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पूर्व जलापूर्ति के लिए खरीदे गए पीवीसी पाइप की खरीद में 1 लाख 73 हजार रुपये का भी घपला हुआ है। उन्होंने इस मामले की शिकायत जिला उपायुक्त ईशा कालिया से की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर थाना सदर पुलिस ने सरपंच और सेक्रेटरी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने पर दोनों ने जिला अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की जो खारिज होने पर उन्होंने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर। इस पर अदालत ने दोनों की गिरफ्तारी पर एक माह की रोक लगा दी। गत वर्ष 13 दिसंबर को गिरफ्तारी स्टे खत्म होने के बाद पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने भी दोनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद स दोनों आरोपी फरार है। जोतराम ने पुलिस प्रशासन से उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ करने की मांग की है ताकि घपले में शामिल अन्य लोगों के नाम भी उजागर हो सके।थाना सदर प्रभारी बरजिंद्र सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है और शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर सरपंच कालूराम के परिजनों का कहना है कि वह बेहद ही सीधे स्वभाव के हैं और उन्हें जानबूझ कर इस मामले में फंसाया जा रहा है। लाखों की ग्रांट पंचायत सचिव सहित कई अन्य अधिकारी व राजनेवता डकार गए हैं।