फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हरियाणा स्कूल एजुकेशन एक्ट की अवहेलना पर सरकार को फटकार

हरियाणा स्कूल एजुकेशन एक्ट की अवहेलना पर सरकार को फटकार

Wed, 28 Jun 2017 12:56 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा स्कूल एजुकेशन एक्ट की अवहेलना पर सरकार को फटकार
हरियाणा स्कूल एजुकेशन एक्ट की अवहेलना पर सरकार को फटकार
विज्ञापन

-हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को 27 जुलाई तक जवाब दाखिल करने के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा स्कूल एजुकेशन एक्ट की अवहेलना के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार और सभी जिलों में मौजूद कमेटियों से 27 जुलाई तक जवाब तलब किया है।

इस मामले में दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि हरियाणा शिक्षा विभाग, हरियाणा स्कूल एजुकेशन एक्ट की अवहेलना कर रहा है। शर्त पूरी न करने वाले प्राइवेट स्कूलों को बंद करने के स्थान पर उन्हें बार-बार एक्सटेंशन दी जा रही है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे स्कूल बच्चों का भविष्य बनाने के स्थान पर बिगाड़ रहे हैं। हरियाणा स्कूल एजुकेशन एक्ट के तहत प्राइमरी स्कूल के लिए आधा एकड़, मिडिल स्कूल के लिए एक एकड़, दसवी व जमा दो के लिए कम से कम दो एकड़ जमीन का होना अनिवार्य है, लेकिन कई ऐसे स्कूल हैं, जो दो से तीन कमरों में चल रहे हैं। शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों को एक नियत समय में हरियाणा स्कूल एजुकेशन एक्ट के मानक के अनुसार क्षेत्रफल व सुविधा देने का आदेश दिया था। तय सीमा के बाद इन स्कूलों की मान्यता रद्द करने का आदेश दिया गया था, लेकिन शिक्षा विभाग इन नियमों को खुद तोड़ रहा है। तय समय में जिन स्कूलों न इन नियमों को पालन नहीं किया तो भी विभाग बार-बार समय देते हुए मान्यता जारी रखे हुए है। हाईकोर्ट ने इस मामले में हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग समेत सभी जिलों की जिला स्तरीय कमेटी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed