{"_id":"5942e9a64f1c1bdf5e8b47bb","slug":"151497557414-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों को मिलेगा स्टेट एक्सपोर्ट अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों को मिलेगा स्टेट एक्सपोर्ट अवार्ड
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्यमियों को मिलेगा स्टेट एक्सपोर्ट अवार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि प्रदेश सरकार राज्य में उद्योगपतियों का उत्साह एवं मनोबल बढ़ाने के लिए कई रियायतें देने के साथ-साथ अवार्ड देकर प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए हरियाणा के सुक्ष्म, लघु, मध्यम एवं बड़े उद्योगों के उत्कृष्ट निर्माताओं को ‘स्टेट एक्सपोर्ट अवार्ड’ से पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। विभाग ने वर्ष 2016-17 के लिए दिए जाने वाले ‘स्टेट एक्सपोर्ट अवार्ड’ के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ा दी है।
गोयल ने बताया कि विभाग ने हरियाणा के सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं बड़े उद्योगों के उत्कृष्ट निमार्ताओं से वर्ष 2016-17 के लिए ‘स्टेट एक्सपोर्ट अवार्ड देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, इनमें एक उत्कृष्ट महिला निर्यातक समेत कुल 19 उत्कृष्ट निर्माता, निर्यातकों को ‘स्टेट एक्सपोर्ट अवार्ड’ दिए जाएंगे। अवार्ड के रूप में प्रत्येक उद्योगपति को 3 लाख की राशि दी जाएगी। इनके अलावा सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं बड़े उद्योगों के क्षेत्र में 19 निर्यातकों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।