{"_id":"5a0f1a884f1c1b6e468b4af1","slug":"15109393797-khanna-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घनौली ने पुलिस से मांगा सहयोग,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घनौली ने पुलिस से मांगा सहयोग,
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू नेताओं पर हमलों पर अंकुश के लिए डीजीपी से मिला प्रतिनिधिमंडल
- शिवसेना सहित अन्य संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने रखी मांगें
- हत्या और हमले की घटनाओं के मामले में की माकूल कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना।
पंजाब शिवसेना अध्यक्ष संजीव घनौली ने प्रदेश में हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों पर हमले की घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि हिंदू नेताओं पर हमले की घटनाओं पर अंकुश की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी से मिला। इस दौरान उन्होंने डीजीपी सुरेश अरोड़ा से हत्या और हमले की घटनाओं के मामले में माकूल कार्रवाई की मांग भी की।
शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजीव घनौली ने बताया की उन्होंने डीजीपी सुरेश अरोड़ा से मुलाकात कर मामले में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने संतर्कता दिखाने का आश्वासन दिया है। वहीं प्रदेश में लोगों के बीच कायम दहशत पर भी बैठक में चिंता दिखाई गई। संजीव घनौली ने कहा की किसी भी सूरत में कट्टरपंथियों को प्रदेश में मनमानी नही करने दी जाएगी। इसके लिए चाहे कुछ भी क्यों न करना पड़े। संजीव घनौली ने कहा कि आतंकवाद को खत्म करने वाले पुलिस अधिकारियों को जेलों से छुड़वाने के लिए शिव सेना प्रयास कर रही है और बाकायदा गवर्नर को मेमोरंडम देकर इन पर दर्ज मामलों को रद्द करने की मांग की जा चुकी है। वहीं राज्य में केवल कुछ कट्टरपंथी संगठनों की और से माहौल बिगाड़े जाने से बेवजह लोगों में दहशत डाली जा रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस के राज में अगर इस तरह की आपराधिक गतिविधियां नहीं रुकी तो इसका असर पूरे प्रदेश के साथ साथ देश के कई राज्यों में भी दिखेगा।
दुर्ग्याना मंदिर में हिंदू पंचायत 19 को
संजीव घनौली ने कहा 19 नवंबर को हिंदू पंचायत का आयोजन भी अमृतसर में दुर्ग्याना मंदिर के साथ शिवालय में किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के सभी संत, महंत व हिंदू संगठनों से जुड़े नेता व समाजसेवी संगठनों के प्रमुख उपस्थित रहेंगे। इस प्रोग्राम में हिंदुओं को इकट्ठा किया जाएगा।